Mon, Jun 16, 2025
Whatsapp

यूक्रेन की सड़कों पर दिखा 64 KM लंबा रूसी सेना का काफिला, राजधानी कीव पर भीषण हमले की फिराक में रूस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 01st 2022 10:42 AM
यूक्रेन की सड़कों पर दिखा 64 KM लंबा रूसी सेना का काफिला, राजधानी कीव पर भीषण हमले की फिराक में रूस

यूक्रेन की सड़कों पर दिखा 64 KM लंबा रूसी सेना का काफिला, राजधानी कीव पर भीषण हमले की फिराक में रूस

रूस-यूक्रेन विवाद: रूस और यूक्रेन के बीच गुरुवार सुबह से युद्ध (Russia Ukraine War) जारी है। रूस की सेना चारों तरफ से ना केवल यूक्रेन में घुस रही है, बल्कि वहां आम आबादी वाले इलाकों पर बम भी बरसा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए अब रूस की तरफ से बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है। सेटेलाइट तस्वीरों में रूस का 40 मील (64 किलोमीटर) लंबा काफिला कीव की तरफ बढ़ता दिख रहा है। रूसी हमले के बाद से अबतक यूक्रेन की तरफ भेजा गया यह सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है। इससे पहले तक भेजे गए रूसी काफिलों का साइज 3 मील तक रहा था। अमेरिकी सैटेलाइट इमेजिंग कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजी ने सोमवार को अब तस्वीरें शेयर की हैं।तस्वीरों में सामने आया हैं, वो डराने वाली हैं। रूसी काफिले के साथ-साथ उसमें कीव से सटे इलाकों में जलते घर भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल रूस का काफिला कीव के नॉर्थवेस्ट में करीब 45 किलोमीटर दूर देखा गया है।Russia Ukraine War Russian army,  russian army position ,  russian army russian ukraine conflict  russian army crisis , रूस यूक्रेन विवाद, रूस यूक्रेन युद्ध रूस यूक्रेन संकट इससे इस बात की आशंका बढ़ गई है कि रूस राजधानी कीव पर एक बड़ा हमला करने की तैयारी में है। इससे पहले कीव पर होने वाले बड़े हमलों को नाकाम किया जा चुका है। ऐसे में अब हो सकता है कि रूसी सेना बड़ा हमला कर दे। जानकारी के मुताबिक, सैनिकों का ये काफिला यहां रविवार से मौजूद है। इस काफिले में सैन्य हथियार और वाहन भी शामिल हैं। Russia Ukraine War Russian army,  russian army position ,  russian army russian ukraine conflict  russian army crisis , रूस यूक्रेन विवाद, रूस यूक्रेन युद्ध रूस यूक्रेन संकट काफिला साउथ में Antonov airport इलाके से शुरू हो रहा है जो नॉर्थ में Prybirsk इलाके पर जाकर खत्म है। इस काफिले की कुल लंबाई 64 किलोमीटर है। रूसी काफिले में सैंकड़ों सैन्य वाहन, टैंक, अर्टलरी गन आदि शामिल हैं। कीव से पहले रास्ते में पड़ने वाले Ivankiv इलाके में कुछ घर हैं जो जलते दिखाई पड़े हैं। उसके पास रूसी अर्टलरी खड़ी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमला उनकी तरफ से ही हुआ होगा। यूक्रेनी ड्रोन हमले से रूसी सेना के काफिले को कम से कम नुकसान हो, इसकी तैयारी भी की गई हैं। Russia Ukraine War Russian army,  russian army position ,  russian army russian ukraine conflict  russian army crisis , रूस यूक्रेन विवाद, रूस यूक्रेन युद्ध रूस यूक्रेन संकट मैक्सार ने कहा कि उसकी सैटेलाइट्स ने यूक्रेन के साथ सीमा के उत्तर में 20 मील से भी कम दूरी पर दक्षिणी बेलारूस में ‘अतिरिक्त जमीनी बलों की तैनाती और जमीन पर हमले वाली हेलिकॉप्टर यूनिट्स’ की तस्वीरों को भी कैप्चर किया है। गुरुवार को रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से यूक्रेनी सैनिकों ने राजधानी के चारों ओर बड़े पैमाने पर रूसी बलों के हमलों के खिलाफ कीव के बीच की ओर जाने वाली सड़कों का बचाव किया हुआ है। ऐसे में अब रूस बड़े स्तर पर कीव पर हमला कर सकता है। ताकि वहां की सरकार को सत्ता से हटाया जा सके।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK