Mon, Oct 26, 2026
Whatsapp

हवासिंह सांगवान बोले- खट्टर को पीएम मोदी ने थोपा, अच्छा होता रामबिलास बनते सीएम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 23rd 2019 03:42 PM
हवासिंह सांगवान बोले- खट्टर को पीएम मोदी ने थोपा, अच्छा होता रामबिलास बनते सीएम

हवासिंह सांगवान बोले- खट्टर को पीएम मोदी ने थोपा, अच्छा होता रामबिलास बनते सीएम

भिवानी। (किशन सिंह) जाट नेता हवासिंह सांगवान ने एक बार फिर सीएम मनोहलाल खट्टर को पाकिस्तान मूल का कहकर निशाना साधा। भिवानी में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सीएम कहने को हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देते हैं और वोट पंजाबी के नाम पर मांगते हैं। साथ ही इस बार उन्होंने मनोहरलाल को पीएम द्वारा थोपा हुआ सीएम करार दिया और कहा कि भाजपा में सबसे सीनियर व योग्य रामबिलास थे। वो सीएम बनते तो हरियाणवियों के साथ न्याय होता। सांगवान यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहरलाल ने षडयंत्र के तहत सांसद राजकुमार सैनी व यशपाल मलिक के कंधों पर बंदूक रखकर हरियाणा का भाईचारा खराब किया। सांगवान ने कहा कि मनोहरलाल ने 2016 में कहा कि हरियाणा के लोगों में दिमाग नहीं है। ऐसी बात कोई कोई महाराष्ट्र, बंगाल या मिजोरम में करे तो वहां के लोग उसे वापस नहीं आने देंगें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मूल के लोग हरियाणा के लोगों को पागल बना रहे हैं। वरना संविधान में कैसे हो सकता है कि 94 फीसदी लोगों पर 6 फीसदी लोग राज करें। [caption id="attachment_244641" align="alignnone" width="700"]CM Haryana सांगवान ने सीएम खट्टर पर भाईचारा खराब करने के भी आरोप लगाए हैं[/caption] यह भी पढ़ें : जनसभा में छलके ‘नैना’, दुष्यंत को लेकर कही ये बड़ी बात हवासिंह ने कहा कि देश में हर सूबे की संस्कृति व परंपराएं हैं लेकिन सीएम ने हमें पागल बता कर हमारी संस्कृति व परंपरा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने इस पर विचार नहीं किया तो आने वाले समय में हमारी संस्कृति व परंपराओं का विनाश नहीं सत्यानाश होगा। साथ ही उन्होंने नेताओं द्वारा सेना में 10 में से एक हरियाणा के सैनिक होने की बात को भी गलत बताया और कहा कि ऐसा कहकर नेता हरियाणा में सैना की भर्ती बंद करवा देंगें। यह भी पढ़ें : हरियाणा में ताबड़तोड़ रैलियां करेगा शिरोमणि अकाली दल
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK