Sat, May 31, 2025
Whatsapp

ISRO ने फिर रचा इतिहास, 36 सैटेलाइट के साथ सबसे भारी LVM-3 रॉकेट किया लॉन्च

ISRO ने आज अपने सबसे भारी रॉकेट को लॉन्च कर दिया है। यह रॉकेट 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट के साथ लो अर्थ ऑर्बिट के लिए रवाना किया गया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 26th 2023 12:09 PM
ISRO ने फिर रचा इतिहास, 36 सैटेलाइट के साथ सबसे भारी LVM-3 रॉकेट किया लॉन्च

ISRO ने फिर रचा इतिहास, 36 सैटेलाइट के साथ सबसे भारी LVM-3 रॉकेट किया लॉन्च

ब्यूरो: भारत देश ने आज के समय में विज्ञान में इतनी तरक्की कर ली है कि उसके लिए अब कुछ भी मुश्किल नहीं रह गया है। इसी कड़ी के चलते आज आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने अपने सबसे भारी एलवीएम-3 रॉकेट को लॉन्च किया है। आपको बता दें कि यह रॉकेट एक साथ 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट के साथ लो अर्थ ऑर्बिट के लिए रवाना किया गया।  इसरो की जानकारी के मुताबिक इस सैटेलाइट को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 43.5 मीटर लंबे रॉकेट से प्रोजेक्ट किया है। 

इन सर्विस में होगा फायदा 


सांइस की तरक्की से देश को भी कई चीजों में लाभ मिलता है। उनके लिए मुश्किल चीजें भी आसान होने लगती हैं। इसरो के मुताबिक इस रॉकेट लॉन्च से इंटरनेट की सर्विस का काफी लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2023 की यह दूसरी लॉचिंग है। 

इस लॉन्चिंग के साथ ही अब तक 18 लॉन्च पूरे हो गए हैं। हालांकि 36 सैटेलाइट को और प्रक्षेपित करने के साथ ही धरती की कक्षा में स्थापित हमारे सैटेलाइट्स की संख्या 616 तक पहुंच जाएगी। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK