रोड जाम कर रहे छात्रों का बस सवार शख्स से हुआ झगड़ा, खूनी संघर्ष में 9 घायल
रोड जाम कर रहे छात्रों का बस सवार शख्स से हुआ झगड़ा, खूनी संघर्ष में 9 घायल[/caption]
प्राप्त जानकारी के अनुसार चानौत गांव के युवक व युवतियां बसों की समस्या को लेकर सड़क जाम कर रहे थे। इसी दौरान एक रोडवेज बस को सड़क जाम कर रहे युवक-युवतियों ने रुकवा लिया। बस में सवार एक शख्स के साथ युवकों की कहासुनी हो गई। विक्रम हिसार सिविल अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व जाम को खुलवा दिया।
यह भी पढ़ें : अभिनंदन को पाकिस्तान में गिरफ्तार करने वाले पाक कमांडो ढेर
विक्रम ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट के युवकों ने उसके साथ मारपीट की व जातिसूचक गालियां दी। इस मामले में विक्रम अपने भाई व अन्य दोस्तों के साथ भाटला चौकी में शिकायत लेकर पहुंच गया। विक्रम ने आरोप लगाया है कि वापस जाते समय दूसरे गुट के युवकों ने उन पर लाठी, डंडों व रॉड से हमला कर दिया। जिसमें उसका भाई नसीब, अर्जन, कर्मपाल व कुलवंत घायल हो गए।
[caption id="attachment_331309" align="aligncenter" width="700"]
रोड जाम कर रहे छात्रों का बस सवार शख्स से हुआ झगड़ा, खूनी संघर्ष में 9 घायल[/caption]
वहीं, दूसरे गुट के मुनीश ने आरोप लगाया है कि विक्रम ने सरकारी नौकरी की धौंस दिखाई व बस में बैठे कुछ युवकों ने लड़कियों पर फब्तियां कसी। इसका विरोध करने पर विक्रम व उसके साथियों ने गांव के बस स्टैंड पर आकर उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी बाइक में आग लगा दी व दुकान में तोड़फोड़ की। जिसमें राधेश्याम, मनीष, मोनू व युद्धवीर घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, राजस्थान में सेना का ट्रक गिरा, 6 की मौत