Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

PFI पर देशभर में एक बार फिर छापेमारी, शाहीनबाग में रेड...8 राज्यों से 170 लोगों को हिरासत में लिया

Written by  Vinod Kumar -- September 27th 2022 11:55 AM
PFI पर देशभर में एक बार फिर छापेमारी, शाहीनबाग में रेड...8 राज्यों से 170 लोगों को  हिरासत में लिया

PFI पर देशभर में एक बार फिर छापेमारी, शाहीनबाग में रेड...8 राज्यों से 170 लोगों को हिरासत में लिया

NIA से मिली सूचना के आधार पर मंगलवार को 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर देशभर में PFI के कई ठिकानों पर रेड की है। इस रेड में पीएफआई के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में भी पीएफआई के कई ठिकानों पर रेड की गई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 30 लोगों को हिरासत में लिया है। निजामुद्दीन, रोहिणी में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इसके अलावा यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में एक साथ PFI के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कई राज्यों से पीएफआई के 170 से ज्यादा सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। बुलन्दशहर में भी पीएफआई के कथित एजेंट के ठिकानों पर ATS की टीम ने छापेमारी की है। स्याना कोतवाली क्षेत्र से 1 संदिग्ध हिरासत में लेने का भी दावा है। इससे पहले यूपी के गोमतीनगर से पिछले कल अब्दुल मजीद को गिरफ्तार किया गया था। उससे ISIS का साहित्य बरामद किया गया था। शाहीनबाग में पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल गश्त कर रहे हैं। यहां से शोएब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। वहीं जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को सर्कुलर जारी किया है। दिल्ली के जामिया में धारा-144 लागू की गई है। इसके अलावा कर्नाटक में भी पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यहां यहां 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।  


Top News view more...

Latest News view more...