यहां घर से चलता था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़
मंडी। मंडी पुलिस ने 15 दिनों के भीतर दूसरे सेक्स रैकेट को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामला मंडी जिले के रामनगर का है। यहां मुख्य आरोपी महिला ने किराए पर मकान लिया हुआ था और यहां से धंधा चला रखा था। पुलिस ने मौके से लड़कियों को रेस्क्यू कर मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस रैकेट में एक युवती बिहार की और दूसरी मंडी की है।
[caption id="attachment_320894" align="alignright" width="150"]
यहां घर से चलता था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़[/caption]
आपको बता दें कि 6 जुलाई को भी मंडी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। मंडी शहर से सटे चडियारा इलाके में पुलिस ने एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अब छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में भयानक सड़क हादसा, तीन दोस्तों को मिली दर्दनाक मौत
—PTC NEWS—