अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
मुंबई। मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और ऐप पर रिलीज करने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के पास कुंद्रा के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद है! जिसके बाद इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उसे ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। राज कुंद्रा से पहले 4 अन्य आरोपी भी इस मामले में पकड़े जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- जल्द आएगा CBSE 10वीं कक्षा का परिणाम, बिना रोल नंबर के ऐसे चेक करें रिजल्ट
मुंबई पुलिस आज मेडिकल जांच के बाद राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश करेगी। देखना होगा कि कोर्ट क्या राज कुंद्रा को राहत देता है या फिर कुंद्रा को जेल की हवा खानी पड़ेगी?