Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती फर्जीवाड़ा: SIT ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 34 लोगों को भेजे गए नोटिस

Written by  Vinod Kumar -- January 20th 2022 05:05 PM -- Updated: January 20th 2022 06:29 PM
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती फर्जीवाड़ा: SIT ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 34 लोगों को भेजे गए नोटिस

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती फर्जीवाड़ा: SIT ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 34 लोगों को भेजे गए नोटिस

Haryana Police recruitment: पंचकूला में पुलिस भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट देने के लिए दूसरे उम्मीदवारों को खड़ा करके धोखाधड़ी करने के मामले में SIT को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने इस मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती में गड़बड़ी मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के साथ-साथ हरियाणा लोक परीक्षा अधिनियम-2021 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अशोक कुमार, रमन, पवन कुमार और पंकज कुमार को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी अशोक कुमार व पवन कुमार को 1-1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि आरोपी रमन और पंकज कुमार को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक माह दिसम्बर 2021 में हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के द्वारा पुलिस विभाग में पुरुष कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया के तहत ताऊ देवी लाल सेक्टर 03 पंचकूला में फिजिक्ल टेस्ट लिया जा रहा था। इस दौरान असल उम्मीदवार के स्थान पर दूसरें व्यक्ति के खडे होंने व टेस्ट में हिस्सा लेनें का प्रयास करने का मामला सामने आया था। जिस सूचना के आधार पर सेक्टर 21 चौकी पुलिस द्वारा आरोपियो कें खिलाफ धारा IPC की धारा 419/420/467/468/471/12बी एवं HPE एक्ट 2021 के तहत थाना सैक्टर 05 पंचकूला में मामला दर्ज किया गया था। इसके उपरान्त हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 35 अन्य सदिंग्ध उम्मीदवारों की सूची प्राप्त हुई है। इस मामले में पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह द्वारा ACP विजय नेहरा की अध्यक्षता में SIT गठित की गई है जो मामले की जांच कर रही है। भर्ती परीक्षा में मिले 34 संदिग्ध लोग, एसआईटी ने जांच में शामिल होने के लिए सम्मन भेज दिया है। इन लोगों को जांच में शामिल होकर अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया जाएगा। सम्मन भेजे लोगों में भिवानी, जींद, सोनीपत और रोहतक के उम्मीदवार सबसे ज्यादा शामिल है।


Top News view more...

Latest News view more...