Mon, Jul 14, 2025
Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी, हरियाणा-पंजाब सेमत मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 03rd 2021 12:28 PM
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी, हरियाणा-पंजाब सेमत मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी, हरियाणा-पंजाब सेमत मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मिजाज भी बदला हुआ है। मौसम खराब होते ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी (Himachal Pradesh Snowfall) का दौर शुरू हो चुका है। बर्फबारी होने से हिमाचल, पंजाब, हरियाणा में भी ठंड बढ़ गई है। लाहौल स्पीति में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। रोहतांग दर्रा और उसके आस-पास के इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। वहीं, कुल्लू में दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। मौसम के बदलते मिजाज को लेकर हिमाचल प्रदेश प्रशासन ने अलर्ट (Alert In Himachal) जारी किया है। दिसंबर शुरू होते ही तापमान में गिरावट भी शुरू हो गई है। वहीं बर्फबारी का दौर भी जारी है। मौसम विभाग (Weather Department) के अलर्ट के बाद लाहौल स्पीति प्रशासन भी सचेत हो गया ह। दरअसल, लाहौल स्पीति के दारचा, जिंग जिंग बार, बारालाचा दर्रा, काजा मंडल, पटसेउ समेत रोहतांग दर्रा में लगातार बर्फ गिर रही है। इस वजह से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अनुमान के मुताबिक 6 दिसंबर तक बर्फबारी और बारिश की (Rain Alert) आशंका है। मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों से ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील की गई है। बर्फबारी के समय में ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं बर्फबारी की वजह से दारचा से आगे हिमाचल परिवहन की बस सेवा भी बंद कर दी गई है। यह जानकारी केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल मोनपा ने दी है। वहीं, लाहौल घाटी में हालात सामन्य बताए जा रहे हैं। बता दें कि घाटी के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई है। घाटी के भीतरी हिस्सों में बस सेवा पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं है।बर्फबारी की स्थिति में सड़कों के हालात को देखते हुए बस सेवा को रोकने का फैसला भी लिया जा सकता है। बदलते मौसम को देखते हुए लाहौल स्पीति के डीसी नीरज कुमार और कुल्लू के डीसी आशुतोष गर्ग ने अलर्ट जारी किया है। डीसी नीरज कुमार और डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग का कहना है कि मौसम विभाग ने 6 दिसंबर तक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK