Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

दुश्मनों से लोहा लेने वाला फौजी सिस्टम के आगे बेबस, न्याय की लगा रहा गुहार 

Written by  Arvind Kumar -- February 19th 2019 01:20 PM
दुश्मनों से लोहा लेने वाला फौजी सिस्टम के आगे बेबस, न्याय की लगा रहा गुहार 

दुश्मनों से लोहा लेने वाला फौजी सिस्टम के आगे बेबस, न्याय की लगा रहा गुहार 

कुरुक्षेत्र। पूरा देश जहां आतंकी हमले में देश के जवानों के शहीद होने से सदमें में है। वहीं देश की भीतरी व्यवस्था से पीड़ित एक फौजी की दास्तान भी सामने आई है। जवान जहां सरहद पर हमारी रक्षा के लिए दुश्मनों से लोहा लेते हैं वहीं देश के चरमराए सिस्टम से जूझ रहे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान सतबीर सिंह का आरोप है कि एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उसकी पत्नी की जान चली गई।
[caption id="attachment_258791" align="aligncenter" width="700"]Kashat Niwaran Samiti फौजी सतबीर ने इंसाफ के लिए कष्ट निवारण समिति में इस मामले को दर्ज कराया है[/caption]
दरअसल फौजी सतबीर की पत्नी करिश्मा गर्भवती थी। डिलीवरी के लिए उसकी पत्नी निजी अस्पताल के डॉक्टरों के पास गई थी। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी पत्नी करिश्मा की जान चली गई। फौजी सतबीर ने इंसाफ के लिए कष्ट निवारण समिति में इस मामले को दर्ज कराया है लेकिन यहां भी उसे इंसाफ की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही।
[caption id="attachment_258792" align="aligncenter" width="700"]Chairman चेयरमैन का कहना है कि मामले की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित फौजी के साथ पूरा इंसाफ किया जाएगा।[/caption]
हालांकि कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन का कहना है कि मामले की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित फौजी के साथ पूरा इंसाफ किया जाएगा।

Top News view more...

Latest News view more...