Wed, Dec 17, 2025
Whatsapp

शिअद का झंडा बुलंद करे हरियाणवी, पिहोवा रैली में सुखबीर बादल ने किया आह्वान (Video)

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 10th 2019 01:56 PM -- Updated: March 10th 2019 01:59 PM
शिअद का झंडा बुलंद करे हरियाणवी, पिहोवा रैली में सुखबीर बादल ने किया आह्वान (Video)

शिअद का झंडा बुलंद करे हरियाणवी, पिहोवा रैली में सुखबीर बादल ने किया आह्वान (Video)

कुरूक्षेत्र। पिहोवा में हुई (शिअद) शिरोमणि अकाली दल की जन चेतना रैली में पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सिखों से एक झंडे के नीचे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के बाद हरियाणा सबसे ज्यादा सिख समुदाय वाला प्रदेश है, लेकिन हरियाणा में सिखों की आवाज नहीं सुनी जाती है क्योंकि सिख एक झंडे के नीचे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी पंजाबियों को कोई समस्या होगी, शिअद उनके साथ खड़ी होगी और समस्या का समाधान करेगी। [caption id="attachment_267446" align="aligncenter" width="700"]Akali Rally जहां भी पंजाबियों को कोई समस्या होगी, शिअद उनके साथ खड़ी : सुखबीर सिंह बादल[/caption] सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह आवश्यक है कि हरियाणा के सभी सिख एक झंडे के नीचे एकत्रित हों। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 25 से 30 सीटें हैं जो आपके बिना नहीं जीती जा सकती हैं। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल है, जिसके अध्यक्ष हिंदुस्तानी थे। उन्होंने कहा कि अन्य दलों में से कोई भी शिरोमणि अकाली दल के करीब नहीं है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने "सभी की भलाई" के लिए अपना बलिदान दिया है। [caption id="attachment_267447" align="aligncenter" width="700"]Akali Rally हरियाणा के सभी सिख एक झंडे के नीचे एकत्रित हों : सुखबीर सिंह बादल[/caption]

सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान ऐलान किया कि जिस तरह से पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब में किसानों के ट्यूबवेल बिल माफ किए थे ठीक उसी तरह हरियाणा के किसानों के ट्यूबवेल बिल भी माफ किए जाएंगे।
सुखबीर बादल ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हजारों सिखों का कत्लेआम करने वाली पार्टी है। यह भी पढ़ेइनेलो और बीजेपी के गठबंधन पर क्या बोले दुष्यंत चौटाला ?

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK