श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने वॉन्टेड लिस्ट में शामिल खूंखार आतंकी को दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आतंकी की पहचान निसार अहमद डार के रूप में हुई है। उसके पास से सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। निसार इससे पहले एक एनकाउंटर में बच निकला था और सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हो गया था।
[caption id="attachment_376088" align="aligncenter" width="700"] वॉन्टेड लिस्ट में शामिल खूंखार आतंकी दबोचा, हथियारों का जखीरा भी बरामद[/caption]
बताया जा रहा है कि निसार अहम डार पिछले कुछ वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। उसने अच्छी-खासी ट्रेनिंग भी ले ली थी। अहमद डार की काफी वक्त से सुरक्षबलों को तलाश थी। बीती रात पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में सुरक्षाबलों ने आतंकी को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर: राजौरी में खाई में गिरी बस, 10 की मौत, एक दर्जन घायल
---PTC NEWS---