Sat, Sep 26, 2026
Whatsapp

हरियाणा में कानून व्यवस्था का हाल, पंचायत मेंबर की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 02nd 2020 12:10 PM -- Updated: March 02nd 2020 12:16 PM
हरियाणा में कानून व्यवस्था का हाल, पंचायत मेंबर की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या

हरियाणा में कानून व्यवस्था का हाल, पंचायत मेंबर की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या

हिसार। (संदीप सैणी) हिसार में सुबह-सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। लाजपत नगर में सुलखनी गांव के सरपंच प्रतिनिधि की तीन बाइक सवार बदमाशों ने हत्‍या कर दी। बदमाशों ने सरपंच प्रतिनिधि पर दनादन गोलियां चलाईं। गोली लगने से वे वहीं गिर गए और बहुत खून बह गया। खून बहने और गोली ज्‍यादा लगने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां चलने का शोर सुन जब तक परिजन बाहर आते तब तक हमलावार वहां से भाग निकले। [caption id="attachment_392697" align="aligncenter" width="435"]Three bike riding miscreants killed panchayat member in Hisar हरियाणा में कानून व्यवस्था का हाल, पंचायत मेंबर की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या[/caption] पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटनास्‍थल से कुछ साक्ष्‍य भी इकट्ठे किए। पुलिस को सरपंच प्रतिनिधि के घर के बाहर ही गोलियों के खोल भी मिले हैं। [caption id="attachment_392694" align="alignright" width="300"]Three bike riding miscreants killed panchayat member in Hisar हरियाणा में कानून व्यवस्था का हाल, पंचायत मेंबर की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या[/caption] डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि धर्मपाल जैसे ही घर से कूड़ा डालने बहार आया तो तभी बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया की अभी कारण स्पष्ट नहीं है की हत्या क्यों की गई है और पुलिस हर अगल से जांच कर रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों के बारे में किसी तरह की जानकारी हाथ लग सके। यह भी पढ़ें: हरियाणा में बनेगा विश्व का सबसे आधुनिक कंट्रोल रूम: DGP ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK