आज का राशिफल 11 जुलाई 2021
Forecast for 11th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष जिस काम को करना आपकी मजबूरी है उसे करने में थोड़ी हिचकिचाहट रहेगी। परिवार आपके विचारों का साथ देगा लेकिन एक सीमा तक,इसे समझना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका सामना किसी जटिल काम से होने वाला है,धैर्य से बात बनेगी। लंबे समय से चल रही मानसिक परेशानी सेअब छुटकारा मिल जाने की उम्मीद है। किसी ऐसे इंसान से मुलाकात का अवसर मिलने वाला है जिनसे मिले सालों हो गए। पढाई के क्षेत्र में चीजें आपको अपने अनुकूल होती नजर आएंगी,हौसला बढेगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू वृष किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की उम्मीद दिख रही है,दिल थाम कर बैठें। अच्छे नेगोशिएशन स्क्लि के कारण किसी बड़े डील को हासिल करना आसान होगा। पूर्व में किए गए निवेश से शानदार रिटर्न मिलने के संकेत हैं,आर्थिक स्तर उंचा होगा। परिवार के साथ शहर से बाहर घूमने जाना रोमांचक रहेगा,दिल खोलकर मस्ती करेंगे। किसी खास लक्ष्य को हासिल करने के रास्ते में छोटी छोटी वाधा नहीं आने दे सकते। समाजिक क्षेत्र में अपनी मदद की उम्मीद में किसी और को निराश न करें। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का लाल मिथुन आर्थिक स्तर पर सुनहरे दिन आने वाले हैं,पैसा कमाने का शानदार अवसर मिलेगा। आज आप प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने कुछ नए आइडिया आजमा सकते हैं,सफल रहेंगे। आप अपनी मेहनत से फिट और उर्जावान बने रहेंगे,अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं। परिवार के किसी छोटे मोटे झगड़े को विस्तार देने की जरुरत नहीं,समझदारी से काम लें। व्यापारिक यात्रा में रात दिन की जी तोड़ मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिलने वाली है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी फैसला आज टाल देना ही बेहतर रहेगा,समय प्रतिकूल है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन कर्क आप अपने आमदनी का अन्य जरिया तलाश करने में सफल रहने वाले हैं। प्रफेशनल और निजी दोनों ही स्तर पर किस्मत का साथ मिलने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग फिट रहने के लिए स्पेशल क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। आप के अव्यवहारिक मांग से परिवार परेशान हो सकता है,ध्यान रखना होगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आज अनुकूल समय है,आगे बढें। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी समस्या का आपसी बातचीत से हल निकल सकता है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : टियल सिंह यदि आप चाहते हैं कि काम आपके तरीके से हो तो स्वयं उसकी देखरेख करें। आज आप पढाई क्षेत्र में में आए अतिरिक्त कार्यभार से आसानी से निपट सकेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन से उंचे लेवल तक आपकी चर्चा हो सकती है। समाजिक क्षेत्र के लिए काम करने वालों के लिए फंड इकट्ठा करने में परेशानी होगी। माता पिता या कोई और बुजूर्ग आपकी इच्छा के बावजूद कोई काम करवा सकते हैं। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : फिरोजा कन्या प्रोफेशनल स्तर पर चीजें आपके अनुकूल रहने की उम्मीद है,निश्चिंत रहें। आप लोगों में से कुछ को अपने काम के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। किसी खास से मिलने के लिए विदेश जाने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। रुका हुआ एरियर मिल जाने की संभावना है,आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। समाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढने की उम्मीद है,दायरा बढा सकते हैं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : लेमन तुला सही जगह किए गए निवेश के कारण वित्तीय स्तर पर आप सुरक्षित रहने वाले हैं। एक्टर और मॉडल के लिए प्रोफेशनली थोड़ा कठिन समय है,हौसला बनाए रखें। सेहत के स्तर पर उठाए गए कदम का फायदा मिलता हुआ नजर आने वाला है। नवविवाहितों के बीच अच्छी समझदारी रहने की उम्मीद है,लगाव बढने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा की संभावना बन रही है,रोमांचक समय रहेगा। प्रॉपर्टी लेने के लिये प्रयासरत लोगों की बात बन सकती है,मनपसंद प्रॉपर्टी मिल जाएगी। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : पीला वृश्चिक आपकी कमाई अच्छी रहने की उम्मीद है,दिल की कोई ख्वाहिश पूरी कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में असावधानी होने पर शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के स्तर पर हो रही समस्या से अब जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद है। कोई करीबी आपको घरेलू समस्या से निपटने में मदद कर सकता है,भरोसा रखें। शांति और कायाकल्प के लिए कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझा लिया जाएगा,फैसला आपको हक में हो सकता है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : ऑफ व्हाइट धनु आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है कोई असाधारण उपलब्धि मिलेगी। समाजिक क्षेत्र में नाम और शोहरत बढने की उम्मीद है,कोई पुरस्कार मिलने वाला है। आपके द्वारा दी गई सैलरी बढोतरी का प्रपोजल सहानुभूति के साथ सुना जा सकता है। आज किसी के उकसाने के बावजूद भी आपा नहीं खो सकते,माफ करने के मूड में रहेंगे। किसी से लिया हुआ उधार समय पर चुकाने में सफल साबित हो सकते हैं,बेफिक्र रहें। पुराने दोस्त से मिलकर पुरानी बातों को याद करने का अवसर मिलेगा,भावुक हो सकते हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : एक्वा मरिन मकर कार्यस्थल की समस्या को सुझाने के लिए आप पर पूरा भरोसा किया जा सकता है। पढाई के क्षेत्र में आपको कठिन प्रतियोगिता से गुजरना पड़ेगा अपना श्रेष्ठ दे सकते हैं। एक छोटी सी शारिरीक समस्या जिसने आपको परेशानी थी अब दूर हो जाने वाला है। किसी मेहमान के अचानक घर आ जाने से आपका रुटिन खराब हो जाने का खतरा है। आर्थिक स्तर पर आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है,कई परेशानी दूर होगी। समाजिक क्षेत्र में उन लोगों से प्रशंसा मिलने की उम्मीद है जो आपके शुभचिंतक हैं। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गहरा भूरा कुंभ कोई आपसे उधार लिया हुआ पैसा समय पर लौटा देने वाला है,निश्चिंत रहें। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी जटिल स्थिति को सुलझाने से आपका रुतवा बढेगा। आप आज खुद को फिट और उर्जावान बनाए रखने में सफल रहने वाले हैं। घरेलू स्तर पर सुकून और खुशी की स्थिति रहने की उम्मीद है,तसल्ली रखें। सड़क से गुजरते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिहाज से आज का दिन आपके अनुकूल है,आगे बढें। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : मजेंटा मीन आपके द्वारा एक आकर्षक डील होने की संभावना बन रही है। प्रोफेशनल स्तर पर हुए बदलाव से आपको लाभ होने वाला है। फिट रहने के लिए आपके द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी। वर्तमान घरेलू स्थिति में आपके सलाह या सुझाव की जरुरत है। एक छोटे लेकिन मजेदार वेकेशन पर जाने के संकेत मिल रहे हैं। प्रॉपर्टी के विवाद को आपसी बातचीत से सुलझा लेना सही रहेगा। पढाई के स्तर पर अपनी स्थिति से अवगत रहना बेहद जरुरी है शुभ अंक : 17 शुभ रंग : फारेस्ट ग्रीन