आज का राशिफल 12 जुलाई 2021
Forecast for 12th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष प्रोफेशनल स्तर पर किसी निजी मांग को रखने के लिए आज अनुकूल मौका होगा। निजी और प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन आपके लिए खास रहने की संभावना है। काम के प्रति आपकी लगन और निष्ठा बने रहने से हर जिम्मेदारी सही से निभा सकेंगे। पैतृक संपत्ति का हिस्सा आपके नाम किए जाने की संभावना है,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे। किसी पसंदिदा जगह पर घूमने जाने का अवसर मिलने वाला है,रोमांचक दिन बितएंगे। किसी भी काम की अति सेहत के लिए हरगिज अच्छा नहीं हो सकता,सतर्क रहना होगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सफेद वृष आपको आज किसी की मांग के आगे झुकना पड़ सकता है,तैयार रहें। पढाई में किसी से आगे निकलने की होड़ में दिन रात मेहनत करना पड़ेगा। प्रोफेशनल स्तर पर मिली किसी जिम्मेदारी को कुशतलापूर्वक निभा सकेंगे। वित्तीय स्तर पर आपको उतार चढाव से गुजरना पड़ सकता है,हौसला रखें। नए ड्राइवर के लिए हाइवे से गुजरना कई जानकारी से अवगत करा सकता है। प्रॉपर्टी के किसी मामले में आपको पूरी तरह से ध्यान देने की जरुरत है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : बेज मिथुन पढाई के क्षेत्र में कोई आपकी मेहनत को प्रोत्साहित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में मिलजूल कर काम करना आज आपका मूलमंत्र रहेगा। जल्द ही आप आर्थिक स्तर पर तरक्की का रास्ता पकड़ सकते हैं। अपनी पसंदीदा चीजों को हासिल कर पाना बेहद संतोषजनक रहेगा। घरेलू स्तर पर मदद का हाथ बढाकर सबकी तारीफ हासिल कर सकेंगे। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से फिटनेस बरकरार रहेगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग :क्रीम कर्क आर्थिक स्तर पर एशो आराम से जीने के लिए खुद को सक्षम महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण काम पूरा करने के लिए ज्यादा वक्त देना होगा। नियमित दिनचर्या के कारण आप सेहतमंद और उर्जावान बने रह सकते हैं। छोटे से वेकेशन पर निकलने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है,तैयार रहें। प्रॉपर्टी सेल करने वालों को अच्छा रिस्पांस मिलेगा लेकिन सब्र से काम लेंगे। पढाई के क्षेत्र में किसी प्रतियोगी परिस्थिति में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हैं। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : बैंगनी सिंह परिवार के किसी बुजूर्ग की सेवा के लिए निजी समय का समर्पण करना पड़ेगा। किसी के साथ ट्रिप पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा ले रहे लोगों के लिए शानदार समय रहेगा,स्कॉलरशिप मिल सकता है। कहीं अटका हुआ बड़ा पेमेंट मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है,उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जो कोई काम दिया गया था उसे पूरा करने में तय से ज्यादा वक्त लेंगे। समाजिक दायरे में सबके संपर्क में रहने के लिए किसी भी हद तक मेहनत करेंगे। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : मरुन कन्या वित्तीय स्तर पर आप खुद को पहले से अधिक मजबूत स्थिति में पाएंगे। आपके द्वारा जमा किए गए किसी प्रोजेक्ट की प्रशंसा होने की उम्मीद है। कुछ दिनों से सेहत को लेकर चल रही परेशानी अब जल्द दूर हो जाएगी। किसी समाजिक समारोह के जरिये आज आप लाइमलाइट में आने वाले हैं। एक रोमांचक ट्रिप पर जाने का संयोग बन रहा है,तैयारी में व्यस्त रहेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में हड़बड़ी सही नहीं,काम जितना आसान लग रहा है नहीं। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : सिल्वर तुला सेहत को स्तर पर सुखद दिन रहेगा,फिट और उर्जावान महसूस करेंगे। रास्ते में आने वाला कोई सुनहरा अवसर कैश करना आसान नहीं होगा। कुछ नया करने के लिए प्रयासरत लोगों को परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई यात्रा आपको किसी करीबी से मिलने का अवसर प्रदान कर सकता है। घर या ऑफिस के निर्माण का काम करवाए जाने की सभावना बन रही है। पढाई के क्षेत्र में किसी की सहायता मिल जाने से बेहतर कर सकते हैं। आपको अपने किसी सिनीयर को घर बुलाने का अवसर मिलने वाला है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : लेवेन्डर वृश्चिक वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या अब दूर होने वाली है,आमदनी बढने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा की जा रही मेहनत को सिनीयर्स नोटिस कर सकेंगे। सेहत और फिटनेस के लिए आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास सफल होने वाला है। एक मामूली मामले पर विवाद बढने से परिवारिक शांति भंग होने की संभावना है। किसी करीबी से मिलने के लिए यात्रा कर सकते हैं,एक यादगार दिन बीतने वाला है। आपके द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,रोमांचित रहेंगे। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : पिच धनु प्रोफेशनल क्षेत्र में जिस चीज को पाने की अपेक्षा थी वो पूरा होने वाला है। किसी मानसिक रुप से परेशान व्यक्ति का आत्मबल जगाने का प्रयास करेंगे। आपके द्वारा किए गए किसी कार्य से आपका सम्मान बढने की उम्मीद है। आपसे प्रभावित होकर आपका पार्टनर भी सेहत के प्रति जागरुक होने वाला है। वित्त संबंधी कोई विवाद सुलझा लिया जाएगा,फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग :सफेद मकर आज समय आपके अनुकूल है,वित्तीय सौदे में बेझिझकआगे बढ सकते हैं। आप जिस किसी लक्ष्य में लगे हैं उसके लिए उर्जा को चैनलाइज करना होगा। प्रोफेशनल स्तर पर कोई बड़ा ब्रेक मिलने की संभावना बन रही है,भरोसा रखें। समाजिक क्षेत्र में आपको अपने शुभचिंतकों से आज कोई उम्मीद रहने वाली है। यात्रा के शौकिन लोग किसी खूबसूरत जगह की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का लाल कुंभ परिवारिक जीवन बेहद संतोषजनक रहने वाला है,आनंदित महसूस करेगे। किसी को आर्थिक मदद की अपेक्षा है,देने के इच्छुक हों तभी तह में जाएं। आज किसी खास करीबी के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलने वाला है। व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली से सेहत पर साकारात्मक असर दिखेगा। एक छोटे से वेकेशन पर निकलने की संभावना है,रोमांचक ट्रिप रहेगा। प्रोफेशनल स्तर की समस्या को लेकर निजी समय न्योछावर करना पड़ेगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : हल्का नीला मीन आमदनी में बढोतरी होने से आर्थिक स्तर पर मजबूती आने की उम्मीद दिख रही है। प्रोफेशन और पढाई में अपनी अहमियत साबित कर सकते हैं,प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आत्मनियंत्रण और संतुलित भोजन से शेप में वापस आना संभव होगा,प्रयास करते रहें । परिवार में आपके द्वारा दी गई सलाह का स्वागत होने वाला है,बदलाव की उम्मीद है। अचानक शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बनने की संभावना नजर आ रही है। प्रॉपर्टी से संबंधित आपका कोई सपना जल्द ही पूरा होने वाला है,इससे उत्साहित रहेंगे। पढाई के क्षेत्र में किसी बड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है,सफलता मिलेगी। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : हल्का पीला