Sat, Jun 21, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 13 जुलाई 2021

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- July 13th 2021 12:01 AM -- Updated: July 12th 2021 09:30 PM
आज का राशिफल 13 जुलाई 2021

आज का राशिफल 13 जुलाई 2021

Forecast for 13th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आर्थिक स्तर पर आप पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। निजी और प्रफेशनल स्तर पर आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। उर्जावान रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदत बदलना होगा। घरेलू स्तर पर चीजें आपके प्रतिकूल होने से तनाव महसूस करने वाले हैं। आप में से कुछ लोग सेहत की बेहतरी के लिए शहर स बाहर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आने वाला है,लेने के लिए आदर्श स्थिति है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : क्रीम वृष वित्तीय स्तर पर आज आपको अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की की संभावना है ,इससे मनोबल बढेगा। किसी पुरानी बीमारी का दुबारा सर उठाना चिड़चिडा बना सकता है। किसी घरेलू मामले में आज कोई आपका मार्गदर्शन करने वाला है। आपके द्वारा परिवारिक स्तर पर किया गया बदलाव सराहनीय रहेगा। रुटिन लाइफ से छुट्टी लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : लेवेन्डर मिथुन आर्थिक स्तर पहले से अधिक मजबूत होने की उम्मीद है,आमदनी बढने वाली है। प्रोफेशनल स्तर पर चल रहे किसी प्रोजेक्ट में आपकी सकारात्मक भूमिका रहेगी। लंबे समय से चल रही किसी शारिरीक समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। जो लोग किसी रिश्तेदार से मिलने जाने का मन बना रहे हैं उनके लिए सही मौका है। किसी प्रिमियम प्रॉपर्टी को लेने का प्रयास कर सकते हैं,सफलता की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में आप अपने परिणाम से संतुष्ट नजर आएंगे,मनोबल उंचा रहने वाला है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : केसरिया कर्क आप में से कुछ लोगों को एरियर या इंक्रिमेंट का शुभ समाचार मिलने वाला है। आज कई तरह के काम में उलझ सकते हैं जिसका सामना करना कठिन होगा। लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव का फायदा सेहत के स्तर पर नजर आएगा। परिवार में होने वाले गेटटुगेदर में कई रिश्तेदारों से लंबे समय बाद मिल सकेंगे। विदेश जाने की संभावना बन रही है,कई नए और रोमांचक अनुभव मिलने वाले हैं। आज आप पढाई के क्षेत्र में कुछ साकारात्मक बदलाव की अपेक्षा रख सकते हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : सफेद सिंह अपनी आमदनी बढाने के लिए सटिक राह पकड़ने में कामयाब रहेंगे। कमजोर मनोबल वाले इंसानों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी की मदद के लिए विशेष प्रयास करते नजर आएंगे। आपके द्वारा सेल की जाने वाली प्रॉपर्टी के ख ददारों की कमी रहेगी। किसी पार्टी या समारोह की तैयारी में सउल्लास व्यस्त रहने वाले हैं। पढाई के क्षेत्र में अपनी मेहनत से आप खास मुकाम बना सकते हैं। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : पीला कन्या कुछ अच्छे निवेश का अवसर आपके सामने आने वाला है,आगे बढें। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है। परिवार में किसी को दी गई मेहनत का पूरा सम्मान मिलने वाला है। आत्मविश्वास की कमी वाले लंबी यात्रा के लिए ड्राइवर ले सकते हैं। यदि प्रॉपर्टी लेने का विचार कर रहे हैं तो अनुकूल स्थिति है आगे बढें। प्रोफेशनल स्तर पर आप अपने लिए उंचे आदर्श सेट कर सकते हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : परपल तुला सैलरी में वृद्धि का सपना कुछ लोगों के लिए अब हकीकत बनने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके प्रजेंटेशन से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। घरेलू स्तर पर किसी चीज को लेकर निराशा का सामना करना पड़ सकता है। बीमार चल रहे लोग अब पहले से बेहतर महसूस करेंगे,जल्द पूरा सुधार होगा। आप में से कुछ लोगों का वेकेशन पर जाने की सपना पूरा होता हुआ दिख रहा। आप किसी खेल गतिविधि में शामिल हो रहे हैं तो व्यस्तता के लिए तैयार रहें। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन वृश्चिक पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,आर्थिक स्तर उंचा होगा। प्रोफेशनल और निजी स्तर पर आज किसी से मदद की अपेक्षा रख सकते हैं। आप अपनी मेहनत से फिट रहने में कामयाब रहेंगे,नियमित प्रयास करते रहेंगे। विदेश से किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल उत्साहजनक रहने वाला है। एक छोटे से वेकेशन का अवसर निकाल पाएंगे, रोमांचक समय बीता सकते हैं। घर के रेनोवेशन का काम करवाते समय अपने बजट का ध्यान रखना जरुरी है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नेवी ब्लू धनु आर्थिक स्तर पर आप राहत महसूस करेंगे ,आमदनी बढने की उम्मीद है। आपके सामने जो प्रस्ताव रखा गया है उसे हां करने में जल्दबाजी न करें। जिस तरह आप फिटनेस को लेकर सक्रिय हैं, सेहत को लेकर निश्चिंत रहें। जीवनसाथी के संग अच्छा तालमेल कोई घरेलू परेशानी बढने नहीं देगा। दोस्तों के साथ रोमांचक ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। रियल स्टेट का कोई डील करते समय आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सफेद मकर पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,आर्थिक स्तर पर मजबूत रहेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर जिस काम का आपको बेसब्री से इंतजार था,आज पूरा होगा। संयमित और सक्रिय जीवनशैली अपना कर आप सेहत की परेशानी दूर कर सकेंगे। कोई करीबी आपके करियर को सही दिशा देने के प्रयास में मददगार हो सकता है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,जमकर रोमांच के लिए तैयार रहें। आज घर को करीने से सजाने और उसके रखरखाव में व्यस्त रहने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होने वाली है,कोई उपलब्धि मिल सकती है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : सुनहरा कुंभ प्रोफेशनल स्तर पर अपने काम की प्रगति से संतुष्ट रहने की उम्मीद है किसी आकर्षक दिखने वाले स्किम में अभी पैसा लगाना अनुकूल नहीं है। आप अपनी मेहनत और प्रयास से सेहत को ठीक रखने में सफल रहेंगे। घरेलू स्तर पर कोई सदस्य आपकी जिम्मेदारी बांट सकता है,राहत मिलेगी। एक छोटे से ब्रेक की उम्मीद रखने वालों के लिए खुश होने का अवसर है। जिन लोगों को एक अच्छे अकोमोडेशन की तलाश थी वो आज सफल रहेंगे। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा अच्छा प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद दिख रही है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बेबी पिंक मीन साइड बिजनेस से आमदनी होने की संभावना है,आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। प्रोफेशनल स्तर पर आपको पहचान मिलने की उम्मीद है,प्रयास करते रहना होगा। सेहत और फिटनेस के लिए लगातार की गई मेहनत का फायदा मिलने वाला है। आपको सहूलियत देने के लिए परिवार किसी हद तक जा सकता है,निश्चिंत रहें। दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। आपको पैतृक प्रॉपर्टी और पैसा हासिल होने का वक्त आ गया है,तैयार रहें। पढाई के क्षेत्र में आपको आर्थिक मदद या स्कॉलरशिप मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग :नारंगी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK