Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 16 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 16th 2021 12:03 AM -- Updated: June 15th 2021 11:07 PM
आज का राशिफल 16 जून 2021

आज का राशिफल 16 जून 2021

Forecast for 16th June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष जो लोग नियमित व्यायाम कर रहे हैं उनका सेहत संतोजनक रहने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग आज नया वाहन या कोई अन्य सामान खरीदने वाले हैं। काम के बोझ से जो लोग थका हुआ महसूस कर रहे हैं वो आज ब्रेक ले सकते हैं। घर में प्राइवेसी की इच्छा रखने वालों को इस बात पर पार्टनर से तकरार हो सकता है आज आपको किसी ऐसी पार्टी में बुलाया जाएगा जिसके लिए यात्रा करनी पड़ेगी। बिल्डर्स औप प्रॉपर्टी डीलर के लिए आजका दिन अनुकूल रहने की संभावना है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : ब्राउन वृष वर्तमान व्यायाम रुटिन निश्चित ही आपका शेप बनाए रखने में कारगर होगा। आर्थिक स्तर पर मजबूती लाने का प्रयास एक हद तक सफल रहने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में तरक्की की उम्मीद पर आपका प्रतिद्वदि पानी फेर सकता है। अच्छी मनोदशा में रहने के कारण परिवार के किसी झगड़े को सुलझा सकते हैं। वेकेशन प्लान करते समय बजट का ध्यान रख पाना आपके लिए कठिन होगा। कोई करीबी अपना राज शेयर करने के लिए आप पर पूरा भरोसा कर सकता है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : गुलाबी मिथुन अपने उपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे। बढती फिजूलखर्ची आपके लिए समस्या बन सकती है,नियंत्रण रखना जरुरी होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज आपका काम अन्य दिनों से कमतर रहने की संभावना है। गृहणियां आज अपने घर के लिए सभी सदस्य के साथ कोई प्लान करने वाली हैं। दोस्तों या करीबी लोगों के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पढाई के क्षेत्र में एक्सट्रा कैरिकूलर गतिविधि के जरिये नाम हासिल करने वाले हैं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सिल्वर कर्क लाइफस्टाइल डिजिज से ग्रसित लोगों को थोड़ी राहत मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। काफी दिनों के इंतजार के बाद एरियर मिलने से आप बेहद संतोष का अनुभव करेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके काम पर सीनियर की पैनी नजर रहने वाली है,सतर्क रहें। आज आप परिवार के बच्चों के साथ वक्त गुजारने वाले हैं,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे। गिफ्ट के तौर पर आपको पैतृक संपत्ति सौंपे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : हल्का नीला सिंह आज आपकी सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है,खुलकर जीने का आनंद लेंगे। जो लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे उनके लिए राहत की खबर मिलने वाली है। कार्यस्थल की किसी जटिलता से समझदारी के साथ निपट कर समस्या से बचेंगे। आप में से कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएँगे। आज आपको ऑफिसियल ट्रिप के लिए अचानक निकलने पर पड़ सकता है,तैयार रहें। आप जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : डार्क ब्राउन कन्या गृहणियां अपने काम और हुनर से आज सबको प्रभावित करने में कामयाब रहेंगी। एक लंबी यात्रा आपको बहुत सारे नए अनुभव देने वाली है,इसे संजो लेना चाहेंगे। किसी नए अधिग्रहण को लेकर आपके अंदर बच्चों जैसा उत्साह देखा जा सकता है। कुछ भी खा लेने की नीयत आपको भारी पड़ने वाली है,पेट की समस्या के संकेत हैं। किसी अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी आ जाने के कारण आर्थिक चिंता दूर हो जाएगी। आप अपने किसी प्रोफेशनल प्रतिद्वंदि से सामना करने के लिए तैयार नजर आएंगे। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : क्रीम तुला मौसमी बीमारी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल जाने की संभावना है। आर्थिक स्तर पर आज आप खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। काम से थोड़ा आराम लेना मानसिक सेहत के लिए टॉनिक का काम करेगा। आज आपको परिवार के किसी बुजूर्ग की सनक को झेलना पड़ सकता है। अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरुरी होगा। प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों के लिए फोकस बनाए रखना संभव है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : लेमन वृश्चिक काफी दिनों से चल रही कोई शारिरीक समस्या अब जल्द ही दूर हो जाने वाली है। किसी मंहगे सामान के मोह में आज आप अपने बजट की सीमा पार कर सकते हैं। करियर के लिए प्रयासरत लोगों के लिए राहत अभी दूर है,प्रयास जारी रखना होगा। यदि घर में शांति चाहते हैं तो किसी समस्या का निदान कुटनीतिक तरीके से करें। आज प्रॉपर्टी के किसी काम को हाथ लगाने से बचना जरुरी है,सितारे प्रतिकूल हैं। आपकी सलाह पर चलकर कोई पढाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : बैंगनी धनु लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में जल्द सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। संपत्ति विवाद को आमने सामने की बातचीत से सुलझाया जा सकता है,संकोच न करें। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज आपको कुछ अलग तरह का काम दिए जाने की संभावना है। आप अपने और जीवनसाथी के बीच कलह का बीज बोने वालों को सही से निपटा सकेंगे। जो लोग लंबी यात्रआ पर जाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए बहुत अनुकूल समय है। परिवार के बीच चल रहा प्रॉपर्टी विवाद सुलझने में अभी और वक्त लगने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में की गई मेहनत का परिणाम शानदार रिजल्ट के रुप में सामने आएगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : ब्राउन मकर आज आप फिटनेस के लिए किसी को गाइड करने वाले हैं,प्रयास सफल होगा। आर्थिक स्तर पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए सही प्लानिंग जरुरी लग रहा। कार्यक्षेत्र की किसी समस्या को बिना किसी की सहायता के सुलझाना पड़ेगा। आज परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। यात्रा आपको नए स्थान देखने के साथ साथ नए लोगों से मिलने का अवसर देगा। प्रॉपर्टी से संबंधित पेपर का काम पूरा कर ले जाने की संभावना नजर आ रही है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : बैंगनी कुंभ फिटनेस को लेकर लापरवाह रहने वाले लोग अब व्यायाम करने के लिए प्रेरित होंगे। पूर्व के निवेश से आपको शानदार रिटर्न मिलने वाला है,आर्थिक मजबूती आने वाली है। प्रोफेशन क्षेत्र में आप किसी प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदि से आगे निकल सकते हैं। गृहणियां आज अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती वाला दिन बिताने के लिए सक्षम हैं। आज आपको कोई अपने साथ यात्रा पर चलने का आमंत्रण देने वाला है,तैयार रहें। अपना मकान खरीदने का सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने जा रहा है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : मेटालिक ब्लू मीन सही डाइट और नियमित व्यायाम आपकी फिटनेस का मूलमंत्र बनने वाला है। वित्तीय सेहत ठीक करने के लिए हर हाल में फिजूलखर्ची रोकने की जरुरत है। आज आप प्रोफेशनल स्तर पर हुए कुछ गलतियों को ठीक करने का प्रयास करेंगे । आप कुछ असंभव दिखने वाली उपलब्धि हासिल कर परिवार को गौरान्वित करेंगे। आज ग्रामिण इलाके में ड्राइव पर जाना आपको तनाव से छुटकारा देने वाला है। पढाई के स्तर पर घबराहट वाली परिस्थिति पैदा होने के बाद भी संयम में रहेंगे। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सिल्वर


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...