आज का राशिफल 1 फरवरी 2021
Forecast for 1st Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- फिज़ूलखर्चों को कम से कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी की अपने प्रति ईमानदारी देखकर उसका पक्ष लेंगे। स्वस्थ जीवनशैली जीना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताना जीवनसाथी को पसंद नहीं आएगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में कंस्ट्रक्शन का काम कराने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - बेज़ वृषभ- लंबे समय से परेशान लोगों को वित्तीय मदद मिलेगी। सेहतमंद रहने के लिए कोई जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर से अपनी आलोचना सुनना मुश्किल होगा। परिवार के किसी बुज़ुर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। व्यस्तता के चलते प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - लाल मिथुन- प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार का कोई युवा आपकी उम्मीदों पर खरा उतर हो सकता है। ऑफिस में बढ़ते काम के दबाव को संभालने में सफल होंगे। कोई नया व्यायाम शुरु करने के लिए दिन अच्छा है। रिलेशनशिप में मतभेद होने की संभावना है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे कर्क- सही वित्तीय योजनाओं के चलते मज़बूत आर्थिक स्थिति में रहेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर मौकों को पाने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे। बड़े खर्चे उच्च शिक्षा में बाधा बन सकते हैं। घर पर आपकी सहमति के बिना हुए बदलाव पसंद नहीं आएंगे। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – सी ग्रीन सिंह- कार्यक्षेत्र पर आपका कोई नया कौशल फायदेमंद साबित होगा। आय में वृद्धि के बारे में सोच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपना सकते हैं। किसी पारिवारिक मामले में किसी बुज़ुर्ग की सलाह मददगार रहेगी। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हल्का हरा कन्या- कार्यक्षेत्र पर किसी चीज़ की पहल करने के लिए समय अच्छा है। नई नौकरी कर रहे लोगों को पुराने लोगों का साथ मिलेगा। फिज़ूलखर्चों को कम कर बचत करने में सफल होंगे। परिवार का कोई बुज़ुर्ग आपको सही रास्ता दिखाएगा। यात्रा के किसी प्लान में बदलाव हो सकता है। प्रॉप्रर्टी का कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – बेज़ तुला- अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। समाज में सुर्खियों में छाए रह सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर खुशियों का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ संबंधों को मज़बूत करने की प्रयास करेंगे। मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते कुछ बड़ा करने की योजना बनाएंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आपके केयरिंग स्वभाव के चलते साथी के साथ रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – सी ग्रीन वृश्चिक- नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी को अपना काम साझा करने के लिए प्रेरित करेंगे। पिछले किया गया कोई निवेश फायदेमंद साबित होगा। दोस्तों या करीबियों के साथ किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में लेने में सफल होंगे। किसी विशेषज्ञ की बात पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। अपने साथी को अपने मन की बात बताने में सफल होंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – ब्रांज़ यैलो धनु- किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जा सकते हैं। किसी चीज़ में निवेश करने से उम्मीद के अनुसार पैसा नहीं मिल पाएगा। व्यवसाय में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके लिए परिवार सबसे पहले आता है। लंबे समय बाद किसी से मिलना हो सकता है। किसी बड़ी चीज़ के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं। कुछ घरेलू मुद्दों पर ध्यान देने की ज़रुरत है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – बेज़ मकर- करियर में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा बनाने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। प्रॉप्रर्टी खरीदने और बेचने वालों को लाभ होगा। नौकरी के इंटरव्यू में आपका व्यक्तित्व सफलता दिलाएगा। आर्थिक समस्या से बचने के लिए फिज़ूलखर्चों को कम करें। स्वस्थ खानपान के चलते स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई आपसे अपनी भावनाएं शेयर कर सकता है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गाढ़ा पीला कुंभ- करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। मैन्फुचेक्चर्स किसी प्रोजेक्ट की डिलीवरी कर शुरुआत कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। स्थान में किया गया बदलाव आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों और करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार का कोई बुज़ुर्ग उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं देगा। व्यस्तता के चलते अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – चॉकलेट मीन- कार्यक्षेत्र पर किसी काम को दक्षता से करने में सफल होंगे। बॉस के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी आग्रह के चलते चीज़ें आपके प्रतिकूल हो सकती है। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। परिवार के साथ समय बिताने से आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम की तलाश कर रहे लोगों को चारों तरफ प्यार का अहसास होगा। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे