Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 26 जुलाई 2021

Written by  PTC NEWS -- July 26th 2021 12:01 AM -- Updated: July 25th 2021 10:17 PM
आज का राशिफल 26 जुलाई 2021

आज का राशिफल 26 जुलाई 2021

Forecast for 26th July 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष नियमित व्यायाम के जरिये आपके फिट और सेहतमंद रहने की उम्मीद है। वित्तीय स्तर पर सटिक निर्णय से आर्थिक मामले में सुरक्षित महसूस करेंगे। लेखक और डिजाइनर अपने विचार से क्लाइंट को संतुष्ट नहीं कर सकेंगे। गृहणियां आज किसी को प्रभावित कर उससे काम निकलवा सकती है। कोई आपको अपने घर साथ में समय व्यतीत करने के लिए बुला सकता है। पढाई के क्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत पड़ेगी ,तैयार रहें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन वृष आप किसी के साथ जुड़कर अपने प्रोफेशनल लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। खान पान में नियंत्रण लाने का साकारत्मक असर अपनी सेहत में महसूस करेंगे। बचत करना प्राथमिकता रहेगी,सेविंग पर दबाव आने से पहले बचत शुरु कर देंगे। परिवार में पैर पसार रही नाकारात्मकता की वजह से आप चिंतित रहने वाले हैं। लंबे समय से वेकेशन पर चलने की प्लानिंग को अब शक्ल देने का समय आ गया। प्रॉपर्टी विवाद के मामले में गवाह का बयान आपके हक में रहने की उम्मीद है शुभ अंक : 15 शुभ रंग : फिरोजा मिथुन आप में से कुछ लोग पैतृक संपत्ति के रुप में कुछ प्रॉपर्टी हासिल करने वाले हें। सेहत पहले की तुलना में ज्यादा अच्छी रहेगी और फिट महसूस कर सकते हैं। आमदनी बढाने का प्रयास सफल होगा,आर्थिक स्तर पर मजबूती आने वाली है। प्रोफेशनल क्षेत्र में खुद को झुका कर रखने में ही आपको फायदा मिल सकता है। घर में शांति और खुशहाली का माहौल रहने की उम्मीद है,राहत की सांस लेंगे। यदि आप वेकेशन पर जाना चाह रहे तो इससे बेहतर अवसर नहीं मिलेगा, शुभ अंक : 6 शुभ रंग : कॉफी कर्क आप में से कुछ लोग आज अपने लिए घर या अपार्टमेंट बुक करवाने वाले हैं। फिटनेस के चक्कर में ज्यादा व्यायाम करने से बचें,मंहगा साबित हो सकता है। आर्थिक स्तर पर नुकसान के संदेह हैं ,पैसे को लेकर विशेष सावधान रहना होगा। प्रोफेशनल स्तर पर आप शानदार आइडिया की बदौलत अच्छी जगह बना सकेंगे। आज परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए समय निकालना कठिन लग रहा है। ट्रैवलिंग पर जाने के लिए अनुकूल समय दिख रहा है ,जाना प्लान कर सकते हैं। पढाई को लेकर स्वयं लिया गया निर्णय ही सबसे अच्छा होता है,आगे बढें। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : टियल सिंह नियमित व्यायाम ही एकमात्र जरिया है जिससे आप सेहतमंद रह पाएंगे। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना नजर आ रही है,तैयार रहें। आप अपनी महत्वकांक्षा और मेहनत से प्रतिद्वंदियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे। आज आपके गांव या शहर का कोई मिलने आकर आपका दिन बना देगा। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं,सही मौका है। पढाई के स्तर पर की जाने वाली किसी असाइनमेंट में बहुत मेहनत होगी। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : कॉफी कन्या जिस किसी प्रॉपर्टी डील में लगे हैं बिना किसी खास परिश्रम के आपका हो जाएगा। पढाई के क्षेत्र में आ रही समस्या आगे आपके उपर भारी पड़ सकती है,सतर्क रहें। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में अब तेजी से सुधार के संकते हैं। अपनी दरियादिली दिखाने के चक्कर में आज किसी के उपर पैसा लुटा सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट या असाइनमेंट को पाने के लिए कड़ी प्रतियोगिता से गुजरना होगा। आपके हर काम में और हर परिस्थिति में परिवार साथ खड़ा नजर आने वाला है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : रॉयल ब्लू तुला परिवार के लोगों को एक दूसरे से मिलाने की नीयत से गेट टुगेदर रख सकते हैं। वेकेशन पर कहीं जाने की प्लानिंग को अब व्यवहार में लाने का समय आ गया है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में एक और कदम आगे बढा सकेंगे। पढाई के क्षेत्र में आगे क्या करें ये स्वयं तय करने से आगे की सफलता सुनिश्चित करेंगे। आपके अथक प्रयास और मेहनत से शेप में वापस आना संभव होता नजर आ रहा है। आपके द्वारा पूर्व में किए गए निवेश से होने वाली आमदनी से कोई उद्दयम शुरु करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर अनुकूल समय रहेगा, तरक्की या प्रमोशन मिलने की संभावना है। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : रोजी ब्राउन वृश्चिक पढाई के क्षेत्र में किसी मनपसंद जगह पर पहूंचने के लिए नेटवर्किंग काम आएगा। खान पान में सख्ती का पालन करने से ही आप अपनी सेहत को ठीक रख सकते हैं। आप किसी अनावश्यक वस्तु की खरीददारी के पीछे अपना बजट खराब करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम को वो सहानुभूति नहीं मिलने वाली जिसकी आपको अपेक्षा है। घरेलू माहौल की नाकारात्मकता आज पूरा दिन आपको परेशान रखने वाली है,सतर्क रहें। आप में से कुछ लोगों के विदेश जाने की संभावना बन रही है,अपनी तरफ से तैयारी रखें। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इंडिगो धनु जितना आप समाजिक दायरे में घूल रहे हैं उतनी है मस्ती का वातावरण बनता जाएगा। फिटनेस के लिए की जा रही मेहनत का परिणाम नजर आने में थोड़ा वक्त लग सकता है। आपको पैतृक धन के रुप में या फिर गिफ्ट के तौर पर पैसे की आमदनी होने वाली है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आप अपने शानदार प्रदर्शन से कारपोरेट की सिढियां चढते जाएंगे। आप अपने हित को ध्यान में रख कर किसी परिवारिक मामले को और भड़का सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने वालो का सफर अच्छा रहने वाला है,अपने मकसद में सफल रहेंगे। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : लाल मकर परिवार के किसी सदस्य की जोड़ी मिलाने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। खर्च के प्रति लापरवाही न करें,आपका बजट बिगड़ने की संभावना नजर आ रही है। करियर में अच्छा करने वाले लोगों को अब पीछे मुड़कर देखने की जरुरत नहीं होगी। किसी खास मेहमान की मेजवानी करना आज आपको बेहद उत्साहित रखने वाला है। बिना पूरी तैयारी के कहीं यात्रा पर जाने से बचें,समस्या होने की संभावना दिख रही है। किसी समाजिक समारोह में शामिल होकर जमकर मस्ती किए जाने की उममीद है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : डार्क ग्रे कुंभ समाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मदद की सराहना होने की उम्मीद है। आप अपनी सेहत की अच्छी देखभाल करने में सक्षम साबित हो सकते हैं। पैसे को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी,खुलकर खर्च करने के लिए स्वतंत्र हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में नई पहल करने से पहले सीनियर्स के बीच माहौल बनाएं। आरोप प्रत्यारोप की मानसिकता आपके घरेलू माहौल को बिगाड़ सकती है। लंबी यात्रा पर निकलने से पहले आपको अच्छी तैयारी करने की जरुरत है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग :मजेंटा मीन आप अपनी मेहनत से सेहत ठीक रख सकते हैं,नियमित व्यायाम करते रहें। किसी सामान को खरीदने के लिए प्लान से ज्यादा पैसा रखें दाम बढ सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपका प्रदर्शन लोगों के लिए उदाहरण सेट करने वाला है। वर्तमान में आपकी परिवारिक स्थिति चिंताजनक है लेकिन इसे सुधारा जा सकेगा। विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने सामान के प्रति खास सतर्क रहना होगा। प्रॉपर्टी का विवादित मामला कोर्ट तक पहुंच जाने की संभावना नजर आ रही है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...