Sat, Jun 14, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 9 जुलाई 2021

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- July 09th 2021 12:01 AM -- Updated: July 08th 2021 11:19 PM
आज का राशिफल 9 जुलाई 2021

आज का राशिफल 9 जुलाई 2021

Forecast for 9th July 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष प्रोफेशनल स्तर पर जी तोड़ मेहनत करने वालों को इसका इनाम मिलने की उम्मीद है। सेहतमंद रहने के लिए आप जो कुछ कर रहे हैं उसका साकारात्मक असर नजर आएगा। आप में से कुछ लोगों को समय देखते हुए अपने फालतू खर्च की आदत को सुधारना होगा। परिवारिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहने की अपेक्षा है,घर में क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सड़क पर वाहन चलाते हुए आपको अपनी गति का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। किसी नीचे स्तर की जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है,जल्द ही शिफ्ट कर सकते हैं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : क्रीम वृष नियमित व्यायाम के जरिये आप टोटल फिटनेस के टारगेट को पूरा कर सकते हैं। आपके सामने आमदनी बढाने का कई विकल्प है,आर्थिक स्तर पर उन्नति करेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में काम को समय से पूरा करने के लिए सहकर्मी की मदद लेंगे। परिवार का साथ खड़ा रहना आपको कोई चुनौती लेने का साहस दे सकता है। लंबी यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानी होने की संभावना है,चिंता की कोई बात नही। समाजिक क्षेत्र में कुछ मामलों को अपना व्यवसाय न ही बनाएं तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग :सफेद मिथुन संतुलित आहार लेना शुरु करना आपके सेहत में जबरदस्त सुधार ला सकता है। किसी से लिया गया उधार समय से लौटा दिए जाने की संभावना नजर आ रही है। कानून के क्षेत्र में काम करने वालों के आमदनी में वृद्धि होने की उम्मीद दिख रही है। घर में रहकर अपनी मर्जी का काम करने से आपको असीम आनंद मिलने वाला है। अपने रुटिन काम से समय निकालकर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी डील पूरा होने वाला है,इससे जुड़ी सभी औपचारिकता निभा लिया जाएगा। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : कॉफी कर्क उचित डाइट और नियमित व्यायाम आपकी फिटनेस बनाए रखेगा,उर्जा से भरे रहेंगे। वित्तीय मामले में कोई कदम उठाने से पहले स्थिति स्पष्ट कर लेना बेहद जरुरी होगा। कोई प्रोजेक्ट जो बीच रास्ते छोड़ दिया गया है उसे अपना बेस्ट देकर पूरा कर सकते हैं। किसी नए काम के प्रति परिवार के सदस्य का डर बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। आप में से कुछ लोग वेकेशन पर जाने वाले हैं ,शानदार समय व्यतीत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब सुलझा लिए जाने की उम्मीद है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे सिंह डाइट फॉलो कर आपके लिए शेप में बने रहना आसान होगा,इसे गंभीरता से लेंगे। आज अपने बॉस की नजर से बच पाना आपके लिए थोड़ा कठिन होगा,सतर्क रहें। किसी मेहमान के अचानक घर आ जाने से आपका सारा रुटिन खराब हो सकता है। आप किसी खूबसूरत जगह पर अपनी छुट्टियां बिताने जाने वाले हैं,च्रिप यादगार रहेगा। काफी पहले बुक किया गया प्रॉपर्टी अब आपके नाम कर दिए जाने की उम्मीद है। आप के जीवन में जीन चीजों को महत्व है उसे सही तरीके से व्यवस्थित रखना होगा। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : गहरा लाल कन्या करीबी लोगों से मिलने के बहाने आप अपने घर में आज गेट टुगेदर रख सकते हैं। सेहत में सुधार लाने के लिए आपको व्यायाम के साथ साथ बैलेंस डाइट लेना होगा। आप में से कुछ लोग आज जमकर शॉपिंग का मजा लेने वाले हैं,खर्च का ध्यान रखें। प्रोफेशनल स्तर पर आप जो दे रहे हैं क्लाइंट की डिमांड उससे ज्यादा हो सकती है। घरेलू स्तर पर चीजों की प्राथमिकता सेट करना होगी कुछ जरुरी छूट जाने का डर है। जो लोग वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं उन्हें लोन लेने में कठिनाई हो सकती है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : हल्का हरा तुला अच्छी योजना बनाकर चलने से विदेश जाने का मौका निकाल सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी दुबारा परेशान कर सकती है,दवाई से राहत मिलेगी। किसी निगोशिएसन डील के लिए बॉस आप पर पूरा भरोसा कर सकता है। परिवार की कीस समस्या का हल निकालकर संतोष का अनुभव करेंगे। यदि प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं होगा। आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण समाजिक क्षेत्र में मशहूर होने वाले हैं। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : बेज वृश्चिक आत्मसंयम और सक्रिय जीवनशैली आपके अच्छे स्वास्थ का मूललंत्र साबित होगा। जिन लोगों के उपर लोन चुकाने की जिम्मेदारी है उन्हें इसे प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रोफेशनल क्षेत्र में आप पहले से बेहतर माहौल महसूस करेंगे,तसल्ली सा काम करेंगे। घरेलू स्तर पर आपके द्वारा किया गया बदलाव अन्य लोगों को भी पसंद आने वाला है। सड़क मार्ग से कहीं निकलना है तो समय पर निकलें, जाम में फंसने की संभावना है। प्रॉपर्टी के मामले में किसी से विवाद होने की संभावना बन रही है,सावधानी से काम लें। समाजिक क्षेत्र में आप कुछ बेहतर करने वाले हैं,आपकी शोहरत बढने की उम्मीद है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : मरुन धनु किसी बिजनेस वेंचर से शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है,आमदनी बढेगी। व्यायाम या जिम जैसे कुछ हेल्दी एक्टिविटी कर सकते हैं,इससे फिट रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी और के काम का बोझ लेने से साफ इंकार कर सकते हैं। परिवार के बुजूर्ग खुद को नजरअंदाज किए जाने को लेकर मुद्दा बना सकते हैं। वेकेशन पर जाने की प्रबल संभावना बन रही है,जमकर मस्ती करने का मौका है। आप अपने फोकस और लगन से पढाई के क्षेत्र में उम्मीद से बेहतर करने वाले हैं। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सफेद मकर विदेश यात्रा पर गए लोगों के लिए सुनहरा वक्त चल रहा है,यात्रा यादगार रहेगी। सही खान पान से आप फिट और उर्जावान बने रह सकते हैं,इसका पालन करेंगे। फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर आप बहुत हद तक आर्थिक स्थिति को सुदृढ करेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में कोई अपने किए हुए वादे से मुकर सकता है, सतर्कता से काम लें। घर में होने वाले किसी समारोह को लेकर व्यस्तता रहने वाली है,उत्साहित रहेंगे। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। आज आपको किसी ऑफिसियल समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : स्काई ब्लू कुंभ जिम ज्वाइन करने या योग मेडिटेशन जैसे एक्टिविटी में शामिल होने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर किसी तरह की चिंता नहीं रहेगी,पैसे की आमद बढने के संकेत हैं। घर से बाहर का कोई निजी काम करने के लिए स्वयं ही वक्त निकालना पड़ेगा। परिवार का कोई नौजवान स्वतंत्र रुप से वेंचर शुरु करने का विचार रख सकता है। वेकेशन पर जाने की प्लानिंग लंबे इंतजार के बाद अब पूरा होने वाला है,तैयार रहें। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी लेने की दिशा में आगे बढने वाले हैं, डीलर से बात करेंगे। घर की साज सज्जा को नया रुप दिया जाने वाला है,नया लुक सबको पसंद आएगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इंडिगो मीन प्रोफेशनल क्षेत्र में आज आप अपने काम से खास जगह बनाने वाले हैं। सेहत को लेकर सजग रहना आपके स्वास्थ और फिटनेस को सही रखेगा। फालतू के खर्च को रोकना अब आपके लिए बेहद जरुरी होता जा रहा है। पेरेंट्स किसी बात को लेकर खिलाफ हो सकते हैं,मनाने का प्रयास करेंगे। जिन लोगों को अच्छे अकोमोडेशन की तलाश थी वो सफल रहने वाले हैं। जिस इंसान की आप प्रशंसा करते थे उसके साथ संपर्क बढा सकते हैं। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : लाइट ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK