आज दिल्ली के जंतर मंतर पर महिलाएं चलाएंगी किसान संसद
टीकरी बॉर्डर बहादुरगढ़। (प्रदीप धनखड़) आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले किसानों के प्रदर्शन में महिलाएं किसान संसद चलाएंगी। टीकरी बॉर्डर के किसान धरना स्थल से महिला किसानों का जत्था रवाना हो गया है। महिलाओं का यह जत्था रविवार को सिंघु बॉर्डर पर रुकआ और आज सुबह दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले धरने के लिए रवाना होगा।
[caption id="attachment_517509" align="aligncenter" width="700"]
ਸੰਸਦ ਦੇ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਬਰਾਬਰ ਜੰਤਰ ਮੰਤਰ 'ਤੇ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ ਕਿਸਾਨ ਸੰਸਦ[/caption]
बता दें कि जिस तरह से राजनेता लोकसभा और राज्यसभा में सरकार से सवाल जवाब करते हैं। उसी तरह महिला किसान जंतर मंतर पर होने वाली किसान संसद में सवाल जवाब करेंगी। इसमें कृषि कानूनों पर महिलाओं की चर्चा होगी। जिसमें कृषि कानूनों के फायदे और नुकसान गिनवाये जाएंगे। किसानों का कहना है कि सरकार कृषि कानूनों को जल्द रद्द करे नहीं तो किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- किसानों को लौटाने होंगे पीएम सम्मान निधि के 2.34 करोड़
यह भी पढ़ें- ट्रक का टायर बदल रहा था क्लीनर, गाड़ी ने रौंद डाला
इस बीच आज किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन करते हुए 8 महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन सरकार और किसानों के बीच बातचीत का डेडलॉक लगा हुआ है। जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब देखना यह होगा कि सरकार किसानों की मांगें पूरी करती है या फिर किसानों का आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।