सदन में विधेयक की प्रतियां फाड़ना गलत, ये सदन की मर्यादा के खिलाफ: सीएम मनोहर लाल
चंडीगढ़/अभिषेक तक्षक: हरियाणा विधानसभा में आज धर्मांतरण निवारण विधेयक पेश किया गया। इस दौरान सदन में विपक्ष ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने विधेयक की प्रतियां फाड़ डाली। इस पर स्पीकर ने कादियान को पूरे सत्र से निष्कासित कर दिया।
सीएम मनोहर लाल ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्षी मित्रों ने इस विधेयक पर ऐतराज जताया। ऐतराज करे तो कोई बात नहीं, लेकिन बिल की प्रतियों को फाड़ना सदन की मर्यादा के खिलाफ है। स्पीकर ने कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान से माफी मांगने को कहा गया, लेकिन उन्होंने सदन से माफी नही मांगी। जिसके बाद कार्रवाई उन्हें शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया।
कांग्रेस विधायकों पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी
अगर एक सदस्य के खिलाफ निर्णय लिया है तो बाकियों को सदन में रहना चाहिए। सत्र के दूसरी सिटिंग के दौरान भी उन्होंने सदन की कार्यवाही को आगे नही बढ़ने दिया। हम बांटने का काम नहीं कर रहे, भाईचारा बना रहे उसके लिए यह विधेयक लाया गया है।
सीएम ने कहा कि बहुत से लड़के लडकियां जब घर से भागते हैं तो भी इसी तरह के मामले आते हैं, दूसरे राज्यो ने भी इस पर संज्ञान लिया है। आईपीसी में इतना सख्त प्रावधान नही है, इसलिए यह विधेयक लाया जा रहा हैं।यमुनानगर, गुरुग्राम, नूंह में गलत तरीके से धर्म परिवर्तन की घटनाएं सामने आई
यूक्रेन से लौटे लोगो की वापसी पर बोले मुख्यमंत्री
यूक्रेन में फसे हरियाणा के लोगो की कुल संख्या में काफी फेरबदल हो रहे है। मौजूदा समय मे हरियाणा के कुल 1815 लोग फसे हुए हैं। जिसमे से 1014 की वापसी हो चुकी है, 123 अभी भी फसे है, 599 बॉर्डर देशों में पहुंच चुके है। 59 से कोई संपर्क नही हो पाया। 20 अभी रास्ते में हैं। यूक्रेन से वापिस आये विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर आगामी दिनों में पालिसी बनाई जाएगी।