Tue, Jun 24, 2025
Whatsapp

साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला त्रिपुरा का युवक पहुंचा हिमाचल, खास है मकसद

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 29th 2022 05:42 PM
साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला त्रिपुरा का युवक पहुंचा हिमाचल, खास है मकसद

साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला त्रिपुरा का युवक पहुंचा हिमाचल, खास है मकसद

नाहन: पर्यावरण संरक्षण के बीच लोगों में काफी जागरूकता बढ़ रही है। बहुत से लोग अपने-अपने अंदाज में इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। इन्हीं में से एक त्रिपुरा के रहने वाले एक युवक ओशिम दास भी है, जो साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकलकर देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान कर रहे हैं। दरअसल साइकिल पर तिरंगा झंडा लगाए ओशिम दास 8 राज्यों का भ्रमण करते हुए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पहुंचे। यहां भी उन्होंने लोगों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद वह अपने अगले टारगेट लेह लद्दाख के लिए निकल पड़े। साइकिल यात्रा का मकसद लोगों के बीच पर्यावरण को संरक्षित रखना एकमात्र उद्देश्य है। environment protection, Tripura, Himachal, bicycle journey नाहन पहुंचे ओशिम दास ने बताया कि साइकिल पर उनकी यह यात्रा 1 जनवरी 2022 को शुरू हुई थी। 8 राज्यों का भ्रमण कर हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं, जोकि उनका वां राज्य है। त्रिपुरा, असम, बिहार, यूपी उत्तराखंड आदि राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। environment protection, Tripura, Himachal, bicycle journey हिमाचल के बाद वह लेह लद्दाख जाएंगे। इस भारत भ्रमण के दौरान वह सभी राज्यों में जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह इस साइकिल यात्रा से लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रति जागरूक कर रहे हैं। environment protection, Tripura,  Himachal,  bicycle journey कुल मिलाकर ओशिम दास का यह प्रयास सराहनीय है। पर्यावरण में हो रहे वदलाव पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। लिहाजा पर्यावरण संरक्षण में हम सभी को अपना जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK