Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

क्या पुतिन पर भारी पड़ रहा यूक्रेन? रूस के 14000 सैनिक, 86 विमान और 444 टैंक मारने का किया दावा

Written by  Vinod Kumar -- March 17th 2022 06:16 PM -- Updated: March 17th 2022 06:18 PM
क्या पुतिन पर भारी पड़ रहा यूक्रेन? रूस के 14000 सैनिक, 86 विमान और 444 टैंक मारने का किया दावा

क्या पुतिन पर भारी पड़ रहा यूक्रेन? रूस के 14000 सैनिक, 86 विमान और 444 टैंक मारने का किया दावा

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को तीन हफ्ते हो चुके हैं। जंग अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर जारी है, लेकिन बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। वहीं, कई देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा रखे हैं। इसका कोई भी असर रूस पर नहीं देखने को मिला है। पिछले 22 दिन से रूस यूक्रेन में गोले, मिसाइल बरसा रहा है। अब तक रूस के हमले में यूक्रेन के 103 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं। सैकड़ों निर्दोष नागरिकों ने भी हमलों में अपनी जान गंवाई है। Russia-Ukraine war: Ukraine shares information on losses of Russian forces इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया है कि उसने रूस को अब तक कितना नुकसान पहुंचाया है। ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन ने बताया कि उसने रूस के 14000 सैनिकों को मार गिराया है, जबकि 86 एयरक्राफ्ट, 108 हेलिकॉप्टर्स और 444 टैंकों को तबाह कर दिया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने 43 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर सिस्टम्स, 3 जहाज, 864 गाड़ियां, 201 आर्टिलरी पीस, 1455 बख्तरबंद गाड़ियां, 10 विशेष उपकरण भी नेस्तनाबूद कर दिए हैं। बुधवार को चेर्निहाइव में रूस की एयरस्ट्राइक और गोलाबारी में 53 नागरिकों की मौत हो गई। UN urges Russia, Ukraine to end war चेर्निहाइव ओब्लास्ट के गवर्नर व्याचेस्लाव चौस ने यह जानकारी दी है। रूसी सेना ने मारियुपोल में बुधवार को एक थिएटर को ध्वस्त कर दिया, जहां सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी और अन्य शहरों पर भी बमबारी की। हालांकि, दोनों पक्षों ने युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत के प्रयासों को लेकर आशावादी रुख दिखाया है। 3-air-strikes-hit-Ukraine-3 मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस की ओर से जंग शुरू किए जाने के बाद यूक्रेन से करीब 20 लाख लोग भागकर पोलैंड पहुंच गए हैं। स्पेन ने अब तक 4,500 यूक्रेन के शरणार्थियों को पंजीकृत किया है। एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बाद से ही बड़ी संख्या में लोगों ने देश छोड़ा है। वहीं, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन ने गुरुवार को कहा कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत करने का नाटक कर रहा है। इसकी आड़ में वह अपने पड़ोसी पर हमला कर रहा है।


Top News view more...

Latest News view more...