Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज होगा विस्तार, कैबिनेट में कई नए चेहरे होंगे शामिल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 07th 2021 10:31 AM -- Updated: July 07th 2021 10:33 AM
केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज होगा विस्तार, कैबिनेट में कई नए चेहरे होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज होगा विस्तार, कैबिनेट में कई नए चेहरे होंगे शामिल

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट में आज कई चेहरे शामिल हो सकते हैं। वहीं कई मंत्रियों की छुट्टी की भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, आज शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच नए मंत्री शपथ लेंगे। MP से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से नारायण राणे और असम से सर्बानंद सोनोवाल मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। ये सभी नेता दिल्ली पहुंचे चुके हैं। बताया जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश को खास तवज्जो दी जाएगी। यूपी से कई चेहरे कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि किसे कैबिनेट में जगह मिलेगी। दरअसल यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में यूपी को खास तवज्जो मिल सकती है। यह भी पढ़ें- फिर से नंबर 1 क्रिकेटर बनीं मिताली राज यह भी पढ़ें- UP में 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा निकालने की मंजूरी इससे पहले सरकार ने मंगलवार को 8 राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को अब राज्यपाल बनाया गया है। इसके बाद से ही साफ हो गया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शपथ लेने वाले नेताओं का पहले RT PCR टेस्ट होगा, उसके बाद ही उन्हें शपथ मंच पर जाने की अनुमति मिलेगी। बहरहाल देखना होगा कि केंद्रीय कैबिनेट में किन - किन नेताओं को जगह मिलती है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK