Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, हथिनीकुंड बैराज के खोले गए फ्लड गेट

Written by  Vinod Kumar -- August 11th 2022 03:10 PM
खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, हथिनीकुंड बैराज के खोले गए फ्लड गेट

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, हथिनीकुंड बैराज के खोले गए फ्लड गेट

यमुनानगर/तिलक भारद्वाज: पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। हथनीकुंड बैराज से 1 लाख 92 हज़ार क्यूसिक पानी को डाइवर्ट किया गया है। ये पानी अगले 72 घण्टों में दिल्ली पहुंचेगा। सिंचाई विभाग यमुनानगर ने इस संबंध में दिल्ली से सिंचाई विभाग को सूचित कर दिया है। तो वही यमुना से सटे गांव के लोगों को भी यमुना के आसपास ना जाने की हिदायत दी गई है। हथिनी कुंड के आसपास केचमेंट एरिया में रात भर भी बरसात के चलते हथिनी कुंड बैराज यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। [caption id="attachment_335398" align="alignnone" width="700"]HathniKundBarrage (1)  [/caption] 70000 क्यूसेक पर आते ही यमुना में मिनी फ्लड घोषित कर दिया जाता है, जबकि केचमेंट एरिया में बरसात के कारण यमुना नदी आज सुबह से ही खतरे के निशान को पार करते हुए बह रही है। 12:00 बजे के करीब हथिनी कुंड बैराज पर 1,92000 क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया गया है। यमुनानगर सिंचाई विभाग ने इस संबंध में यमुना के आसपास के लोगों को पहले से ही अलर्ट तो किया था, लेकिन आज देखते-देखते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है हथिनी कुंड बैराज से निकलने के बाद यह पानी 72 घंटे के बाद दिल्ली में दस्तक देगा जिससे दिल्ली के निचले इलाके काफी प्रभावित हो सकते हैं। अनुमान है कि जिस प्रकार पहाड़ों पर बरसात हो रही है उससे यमुना का जलसर और भी बढ़ सकता है, जिसको लेकर हथनी कुंड बराज पर लगातार सिंचाई विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं फिलहाल सिंचाई विभाग यमुना के किनारे जितने भी गांव हैं। उन गांव के लोगों को यमुना नदी में ना जाने की सलाह दी है। फिलहाल पानी के और बढ़ने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।


Top News view more...

Latest News view more...