Thu, Jun 19, 2025
Whatsapp

आने वाले दिनों में फिर बदलेगा दिल्ली-हरियाणा का मौसम, बारिश के साथ हवाएं चलाने का अनुमान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 06th 2022 12:12 PM
आने वाले दिनों में फिर बदलेगा दिल्ली-हरियाणा का मौसम, बारिश के साथ हवाएं चलाने का अनुमान

आने वाले दिनों में फिर बदलेगा दिल्ली-हरियाणा का मौसम, बारिश के साथ हवाएं चलाने का अनुमान

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में अब बढ़ोतरी होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिन में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य से अधिक हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज (रविवार) यानी 6 मार्च को न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान अगले 2 दिन 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि 9-10 मार्च को दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा 11 और 12 मार्च को हवाएं चलने का अनुमान है। IMD Weather Forecast: Rainfall likely over Punjab in coming days मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 मार्च को बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 30 तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है। वहीं, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' की श्रेणी में है। बता दें कि AQI को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। Delhi's air quality in 'poor' category, AQI at 286 वहीं, हरियाणा में भी मौसम बदलने की संभवना है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 6 व 7 मार्च को हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। 7 मार्च को उत्तरी व पाश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 8 व 9 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रात्रि के समय तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है। राजस्था राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर बहने वाली शुष्क पछुआ हवाओं से प्रदेश में मार्च के मध्य से तापमान बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी एक वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने शनिवार को दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जी डी मिश्रा ने गुरुवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अप्रैल और मई के महीने सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है और रात में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। Weather Forecast of North India Rain Forecast in Delhi Haryana बिहार बिहार में भी मौसम बदल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम की बात करें तो शुष्क रहा। वहीं अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के साथ रात के तापमान में किसी तरह का बहुत बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। उत्तराखंड उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में आज मौसम साफ रहेगा साथ ही धूप खिलते दिखेगी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK