Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

बजरंग पुनिया ने घर पर फहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा मुहिम के लिए पीएम का किया धन्यावाद

Written by  Vinod Kumar -- August 15th 2022 03:06 PM
बजरंग पुनिया ने घर पर फहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा मुहिम के लिए पीएम का किया धन्यावाद

बजरंग पुनिया ने घर पर फहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा मुहिम के लिए पीएम का किया धन्यावाद

सोनीपत/जयदीप राठी: आज पूरा देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस बार केंद्र और प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम के लिए देश के लोगों में उत्साह देखने को मिला। आज देश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने भी अपने परिवार के साथ अपने घर पर तिरंगा फहरा कर सरकार की इस मुहिम में हिस्सा लिया और उन्होंने इस मौके पर देश के शहीदों को नमन किया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। बजरंग पुनिया ने कहा कि मुझे भारतीय होने पर गर्व है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बहुत अच्छी पहल है। हर भारतीय को अपने घर पर आज तिरंगा फहराना चाहिए। मैने आज से पहले इस तरह का जुनून लोगों में नहीं देखा। पुनिया ने कहा कि मैं उन शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें आजाद करवाया। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को आजादी के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हम अपने शहीदों की बदौलत ही आजाद हैं और आजाद भारत में जी रहे हैं। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हम भारतीय खिलाड़ी हैं और हम जब भी विदेश में जाते हैं या भारत की सरजमीं पर भारत के लिए खेलते हैं तो हम अपने तिरंगे के लिए जी जान से खेलते हैं।


Top News view more...

Latest News view more...