Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

पलवल में युवक के सिर में मारी गोली, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 10th 2019 05:23 PM -- Updated: February 10th 2019 05:25 PM
पलवल में युवक के सिर में मारी गोली, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

पलवल में युवक के सिर में मारी गोली, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

पलवल। (गुरुदत्त गर्ग) घर से खेतों पर जा रहे 25 वर्षीय युवक की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। सदर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर में हुई वारदात में मृतक के सिर में गोली मारी गई। हत्या का आरोप गांव के ही गजेंदर उर्फ़ गज्जू एवं सुखवीर पर लगाया गया है जिनके साथ मृतक की पुरानी रंजिश चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर चार नामजद व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। [caption id="attachment_254253" align="aligncenter" width="448"]Police Officer पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू[/caption] जांच अधिकारी एएसआई रामकिशन ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर के नीचे आने से मासूम बच्चे की मौत, माता-पिता की इकलौती संतान था प्रियांशु
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK