Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

चीन की सीमा के अंदर मिला अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ यूवक, PLA ने इंडियन आर्मी को दी जानकारी

Written by  Vinod Kumar -- January 23rd 2022 01:25 PM -- Updated: January 23rd 2022 01:46 PM
चीन की सीमा के अंदर मिला अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ यूवक, PLA ने इंडियन आर्मी को दी जानकारी

चीन की सीमा के अंदर मिला अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ यूवक, PLA ने इंडियन आर्मी को दी जानकारी

अरुणाचल प्रदेश का 17 वर्षीय मिराम तारन चीन की सीमा के अंदर मिला है। मिराम तारन 18 जनवरी को लापता हो गया था। तारन की बरामदगी के बाद चीनी सैनिकों ने तुरंत भारतीय सैनिकों को इस बात की जानकारी दी, इस युवक को भारत वापस सौंपने के लिए औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है। कुछ दिन पूर्व सियुंगला के लुंगटा जोर इलाके के रहने वाले 17 वर्षीय मिराम तारन मंगलवार 18 जनवरी को लापता हो गया था। इस युवक की गुमशुदगी की खबर को अरुणाचल पूर्व से सांसद तापिर गाओ ने उठाया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि चीनी सैनकि इस युवक को पकड़ कर ले गए थे। जिसके बाद भारतीय सेना ने युवक की खोज शुरू की और चीनी सैनिको से इसके बारे में जानकारी मांगी थी। Chinese Army found missing boy from Arunachal Pradesh: Defence PRO पहले चीनी सैनिकों इस यउवक के बारे में जानकारी देनें से इनकार कर दिया, लेकिन 23 जनवरी को चीनी सैनिकों ने भारतीय आर्मी को सूचना दी कि उनके क्षेत्र में एक भारतीय युवक पाया गया है। असम के तेजपुर में रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडेय के द्वारा बताया गया की चीनी सेना ने हमें सूचित किया है कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश का एक लापता लड़का मिला है । इस युवक को भारत को सौंपने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। सांसद तापिर गाओ ने आरोप लगाया था कि चीन की सेना PLA ने जिदो गांव के 17 साल के मिराम तारन का अपहरण कर लिया है, ये घटना 18 जनवरी 2022 को ऊपरी सियांग जिले ,अरुणाचल प्रदेश के सियुंगला क्षेत्र (बिशिंग गांव) के तहत भारतीय क्षेत्र के अंदर लुंगटा जोर क्षेत्र में हुई थी।   कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को इस मामले को लेकर फटकार लगाई थी। जानकारी की पुष्टि होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मिराम को जल्द ही भारत को सौंप दिया जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...