Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

शर्मसार हरियाणा-आश्वासन और तबादले....इंसाफ के लिए अभी और बहुत कुछ बाकी है....

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  CHOHAN -- January 16th 2018 11:35 AM -- Updated: January 16th 2018 07:28 PM
शर्मसार हरियाणा-आश्वासन और तबादले....इंसाफ के लिए अभी और बहुत कुछ बाकी है....

शर्मसार हरियाणा-आश्वासन और तबादले....इंसाफ के लिए अभी और बहुत कुछ बाकी है....

दरिंदगी का तांडव हरियाणा में सर चढ़ कर बोल रहा है...हैवानियत की वारदातें हरियाणा की अस्मत को तार तार कर रही है...फरीदाबाद में चलती कार में गैंगरेप का मामला अभी पुलिस ठीक से समझ भी नहीं पाई थी...कि अब उसी फरीदाबाद में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है....इत्तेफाक देखिए...जिस वक्त चलती कार हो रहे गैंगरेप के मामले में पुलिस सड़कों की खाक छान रही थी...उसी वक्त ग्रेटर फरीदाबाद में एक 14 साल की बच्ची को बंदूक की नोक पर हवस का शिकार बनाया जा रहा था..   पीड़िता के मुताबिक उसे ऑटो में किडनैप किया गया था...फिर एक बंद कमरे में ले जाया गया...दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया...और फिर उसे मरने के लिए छोड़ कर फरार हो गए...पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है...लेकिन दूसरा...अब तक फरार है...   उधर कार गैंगरेप केस में हाथ अब भी खाली है...हां लेकिन...मनोहर राज वाली खट्टर सरकार एक्शन के नाम पर...फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर का तबादला जरूर कर दिया है...कमिश्नर हनीफ कुरैशी को हटाकर अमिताभ ढिल्लो को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है...लेकिन इस सब के बावजूद...बेटियों पर हैवानों की नजर...पड़ती ही जा रही है...और दरिंदगी की इंतहां...बढ़ती ही जा रही है..
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK