Sun, May 19, 2024
Whatsapp

एक साल के बेटे और 3 साल की बेटी से छिना पिता का साया, सिक्किम में हरियाणा का जवान शहीद

हरियाणा के हिसार जिले के सिंदोल गांव के सोमवीर सिक्किम में हुए हादसे में शहीद हो गए। सोमवीर के पिता रामकिशन दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद शहीद की पत्नी निशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में बेटे को खोने का गम है। लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए शहीद के घर पहुंच रहे हैं।

Written by  Vinod Kumar -- December 24th 2022 10:50 AM
एक साल के बेटे और 3 साल की बेटी से छिना पिता का साया, सिक्किम में हरियाणा का जवान शहीद

एक साल के बेटे और 3 साल की बेटी से छिना पिता का साया, सिक्किम में हरियाणा का जवान शहीद

हरियाणा के हिसार जिले के सिंदोल गांव के सोमवीर सिक्किम में हुए  हादसे में शहीद हो गए। सोमवीर की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सोमवीर 26 जून 2015 को सेना में भर्ती हुए थे। छुट्टी काटने के बाद पिछले सप्ताह ही ड्यूटी पर गए थे। सोमवीर अपने पीछे 1 साल का बेटा और 3 साल की बेटी छोड़ गए हैं।

सोमवीर का छोटा भाई सुरेंद्र भी 2018 को सेना में भर्ती हुआ था, जो पुणे में तैनात है और सेना में हॉकी का खिलाड़ी है। सोमवीर के पिता रामकिशन दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद शहीद की पत्नी निशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में बेटे को खोने का गम है। लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए शहीद के घर पहुंच रहे हैं। 


बता दें कि सिक्किम में सेना की एक बस गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल चार जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। मृतकों में तीन जेसीओ भी शामिल थे।  ये हादसा लाचेन से करीब 15 किलोमीटर दूर जेमा में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ था।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS