CAA को लेकर दरियागंज में हिंसा फैलाने वाले 10 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को विरोध के दौरान दरियागंज में हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों पर हिंसा भड़काने, आगजनी करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने का आरोप लगाया गया है।
[caption id="attachment_371643" align="aligncenter" width="700"]
CAA को लेकर दरियागंज में हिंसा फैलाने वाले 10 लोग गिरफ्तार[/caption]
गौर हो कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ दरियागंज में हिंसक हो गई थी। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़ी लेकिन बड़ी संख्या में लोग दरियागंज में जमा हो गये। प्रदर्शनकारियों ने यहां कई वाहनों में आग लगा दी। जिनकी पहचान करने के बाद पुलिस ने अब उन्हें गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: तांत्रिक क्रिया में मासूम की बलि देने की कोशिश, घर के अंदर खोद रखा था गड्ढा
---PTC NEWS---