Wed, Jul 16, 2025
Whatsapp

कुरुक्षेत्र जेल में आपस में भिड़े कैदी, 2 को आई गंभीर चोटें...1 को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज किया रेफर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 22nd 2022 12:08 PM
कुरुक्षेत्र जेल में आपस में भिड़े कैदी, 2 को आई गंभीर चोटें...1 को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज किया रेफर

कुरुक्षेत्र जेल में आपस में भिड़े कैदी, 2 को आई गंभीर चोटें...1 को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज किया रेफर

कुरुक्षेत्र जेल में दो कैदी शनिवार देर शाम आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में दोनों कैदियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल हालत में दोनों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। झबरा गुट के कुख्यात कैदी कृष्ण की हालत गंभीर होने के चलते उसे कल्पना चावला अस्पताल करनाल रेफर किया गया है। उप जेल अधीक्षक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शाम को जेल में गिनती करने के बाद कैदियों व बंदियों को उनकी बैरकों में भेज दिया गया था। इसी दौरान कैदी सादर खान और कृष्ण कुमार आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। Kurukshetra Jail, jail fight, Kurukshetra, haryana, crime ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मचारियों ने तुरंत दोनों को अलग अलग कर हालात को काबू में किया। झगड़े में दोनों को चोटें आने पर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कैदी कृष्ण कुमार को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया। सादर खान का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में ही चल रहा है। Kurukshetra Jail, jail fight, Kurukshetra, haryana, crime वहीं, शहर थाना प्रभारी एसआई सतीश कुमार ने कहा कि सादर खान औऱ कृष्ण कुमार के खिलाफ जेल में मारपीट, झगड़ा करने और जेल के नियमों तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ जेल मैनुअल के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। Kurukshetra Jail, jail fight, Kurukshetra, haryana, crime अपराध शाखा-2 के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जेल में अपराधियों के बीच भिड़ंत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की है। वहीं, एलएनजेपी अस्पतार के डॉ कृष्ण कुमार ने झगड़े की पुष्टि करते हुए कहा कि जेल में लड़ाई झगड़ा हुआ था। दो कैदियों कृष्ण कुमार व सादर खान को अस्पताल लाया गया है। कृष्ण कुमार की हालत गंभीर है उसे कल्पना चावला रेफर किया गया है, जबकि दूसरे अपराधी को स्थानीय लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में उपचार के लिए रखा गया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK