Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

खाटू श्याम मंदिर में ऐसे मची थी भगदड़, तीन महिलाओं की मौत...4 घायल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- August 08th 2022 03:07 PM
खाटू श्याम मंदिर में ऐसे मची थी भगदड़, तीन महिलाओं की मौत...4 घायल

खाटू श्याम मंदिर में ऐसे मची थी भगदड़, तीन महिलाओं की मौत...4 घायल

राजस्थान के सीकर में सोमवार सुबह खाटूश्याम मंदिर में भगदड़ मचने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक महिला जयपुर और एक हिसार की रहने वाली है। हादसा सुबह 5 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि भीड़ ज्यादा थी, लोग धीरे धीरे आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान किसी ने बताया कि मंदिर के कपाट खुल गए हैं तो भगदड़ मच गई। स दौरान कई महिला और पुरुष श्रद्धालु नीचे गिर गए। नीचे गिरे हुए श्रद्धालुओं के ऊपर लोग चढ़ गए और दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम बसुंधरा राजे ने घटना पर दुख जताया है। मंदिर में मौजूद लोगों का कहना है कि जैसे ही मंदिर के कपाट खुले सबसे पहले दर्शन करने की लोगों में होड़ मच गई। लोग रेलिंग फांदकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे और भगदड़ मच गई। इस घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एकादशी में भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस अमला तैनात नहीं किया गया था। घटना के बाद एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने खाटू SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मंदिर राजस्थान के शेखावाटी के सीकर जिले में स्थित है। यहां रोजाना हजारों करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खाटूश्यामजी में पुत्रदा एकादशी पर मासिक मेला भी लगता है। इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। मंदिर की आधारशिला सन 1720 में रखी गई थी।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK