पंजाब विधानसभा चुनाव: भगवंत मान ने भरा नामांकन, मां ने मुंह मीठा करवा कर दिया आशीर्वाद
Punjab assembly election: भगवंत मान ने संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भगवंत मान की मां ने उनका मुंह मीठा करवाया। इसके बाद उन्होंने गुरु साहिबान के आगे शीश झुकाया और फिर SDM धूरी के कार्यालय में अपनी मां को साथ लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
वह कांग्रेस के विधायक दलवीर सिंह गोल्डी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। भगवंत मान दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ हैं और वह दो बार संगरूर से सांसद चुने जा चुके हैं। संगरूर के सातोज गांव में 1973 में पैदा हुए भगवंत मान ने अपना करिअर एक कॉमेडियन के रूप में शुरू किया था। भगवंत का टीवी शो 'जुगनू मस्त-मस्त' काफी लोकप्रिय था। वो कॉमेडी छोड़कर 2011 में राजनीति में आ गए थे।
आप में आने से पहले वो मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पिपुल्स पार्टी में थे। 2012 का चुनाव लहरागागा विधानसभा सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करा पड़ा था। यहां से राजेंद्र कौर भट्ठल ने जीत हासिल की थी।
भगवंत मान 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह पहला लोकसभा चुनाव 2014 में ही संगरूर से लड़े थे, वहां से 5 लाख 33 हजार 237 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे, सुखदेव सिंह ढींडसा वहां से 3 लाख 21 हजार 516 वोट हासिल कर पाए।
मान 2 लाख 11 हजार 516 वोट लेकर जीते थे। इसके बाद 2019 में वह फिर से संगरूर से चुनाव लड़े और उनका वोट शेयर 4 लाख 13 हजार 561 रहा और वह कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 3 लाख 3 हजार 350 वोट मिले थे और मान दूसरी बार 1 लाख 10 हजार 211 वोट से जीते थे।