रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किडनैप किए गए एसपी नेता संतोष पुनेमा का शव बुधवार को बरामद हुआ है। एसपी नेता का नक्सलियों ने मंगलवार शाम को उनके पैतृक आवास से अपहरण कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सड़क निर्माण और दूसरे विकास कार्यों के चलते संतोष नक्सलियों के निशाने पर थे।
[caption id="attachment_308701" align="aligncenter" width="700"] किडनैप किए गए एसपी नेता का मिला शव, नक्सलियों ने किया था अपहरण[/caption]
हालांकि अभी तक पुलिस और परिजनों को शव नहीं मिल पाया है। नक्सलियों ने यह शव सड़क किनारे फेंका है, जिस जगह यह शव फेंका गया है वह दूर-दराज का इलाका है, जहां पहुंचने में पुलिस को काफी समय लगेगा।
यह भी पढ़ें : ओम बिड़ला चुने गए 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष
जानकारी के मुताबिक संतोष पुनेमा ने वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। पुनेमा यह चुनाव हार गए थे।
—-PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल