Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

अभय चौटाला का जेजेपी पर हमला, कहा- देवीलाल ने कभी नहीं पहने खड़ाऊ

Written by  Arvind Kumar -- March 17th 2019 10:06 AM -- Updated: March 17th 2019 10:07 AM
अभय चौटाला का जेजेपी पर हमला, कहा- देवीलाल ने कभी नहीं पहने खड़ाऊ

अभय चौटाला का जेजेपी पर हमला, कहा- देवीलाल ने कभी नहीं पहने खड़ाऊ

झज्जर। (प्रदीप धनखड़) इनेलो के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने का काम अब किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में इनेलो सभी दस सीटें जीतने का काम करेगी। इसके लिए अशोक अरोड़ा की अगुवाई में सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि गोहाना रैली से बड़ी हांसी रैली करके इनेलो ने अपनी ताकत का अहसास प्रदेश में करा दिया है और पार्टी की इसी ताकत को देखते हुए भाजपा से समझौता हो सकता है। अभय चौटाला ने दुष्यंत चौटाला पर भी निशाना साधा और कहा कि अपने चुनाव निशान चप्पल को देवीलाल की खड़ाऊ बताने वाले लोग जान लें की देवीलाल ने सारी उम्र सफेद जूती पहनी थी। उन्होंने कहा कि खड़ाऊ तो भगवान राम पहनते थे। देवीलाल ने हमेशा सफेद जूती पहनी। उन्होंने कहा कि देवीलाल को धोखा देने वाले लोगों के सामने लोग जूते लेकर खड़े होंगे। उन लोगों ने देवीलाल की नीतियों को खत्म करने का काम किया है। [caption id="attachment_270553" align="aligncenter" width="700"]INLD Programe इनेलो के राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता[/caption] अभय ने कहा कि जेजेपी पार्टी लोकसभा चुनाव में मुश्किल से एक सीट पर दावा जताएगी। उन्होंने कहा की इनेलो को बर्बाद करने की सोच रखकर पार्टी छोड़ने वालों को गोडे रगड़वाकर नहीं बल्कि नाक रगड़वाकर पार्टी में वापस लेंगे। उन्होंने कहा की लोस चुनाव में एक माह बचा है और इस वक्त में कार्यकर्ताओं को पूरे हरियाणा में जाकर कांग्रेस व भाजपा की कमियों को बताने का काम करना है। उन्होंने कहा की 15 अप्रैल से पहले चौधरी ओपी चौटाला जेल से बाहर आ जाएंगे। [caption id="attachment_270552" align="aligncenter" width="700"]Karan Chautala कर्ण चौटाला ने पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों से यह पूछा- क्या हरे व भगवा रंग को एक साथ देखना चाहते हैं[/caption] इस अवसर पर जहां कर्ण चौटाला ने पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों से यह पूछने का काम किया कि क्या वे हरे व भगवा रंग को एक साथ देखना चाहते हैं, वहीं अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन के बारे में सम्मानपूर्वक तरीके के बाद ही सोचा जा सकता है। हालांकि कर्ण चौटाला की उपरोक्त बात के बाद वहां मौजूद लोगों में जबरदस्त जोश देखा गया और उन्होंने हाथ उठाकर कर्ण की बात का समर्थन किया। यह भी पढ़ें : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने लिया ये बड़ा फैसला समारोह में अभय चौटाला के पहुंचने से पहले कर्ण चौटाला ने ओपी चौटाला का चिट्‌ठी रूपी संदेश पढ़कर जनता को सुनाया। उन्होंने कहा की ओपी चौटाला ने पूछा है की क्या इनेलो के सिपाही हरे व भगवे रंगे को एक साथ देखना चाहते हैं। इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखा गया और उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस बात का समर्थन किया। [caption id="attachment_270551" align="aligncenter" width="700"]Ashok Arora अशोक अरोड़ा ने कर्ण चौटाला को इनेलो युवा इकाई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाने की घोषणा की[/caption] कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए अशोक अरोड़ा ने कर्ण चौटाला को इनेलो युवा इकाई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाने की घोषणा की और नरेंद्र को सह प्रभारी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनेलो चुनाव के लिए चलो मतदाता की ओर नामक कार्यक्रम चलाएगी और प्रदेश भर में इसके कार्यक्रम होंगे। यह भी पढ़ें : नायब सैनी ने केजरीवाल को बताया मानसिक रूप से बीमार


Top News view more...

Latest News view more...