Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

सुखबीर बादल बोले- हरियाणा में भाजपा की कोई हवा नहीं, बीजेपी गलतफहमी में

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 13th 2019 03:24 PM -- Updated: October 13th 2019 03:25 PM
सुखबीर बादल बोले- हरियाणा में भाजपा की कोई हवा नहीं, बीजेपी गलतफहमी में

सुखबीर बादल बोले- हरियाणा में भाजपा की कोई हवा नहीं, बीजेपी गलतफहमी में

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद के रतिया विधानसभा सीट से अकाली दल एवं इनेलो गठबंधन के उम्मीदवार कुलविंदर सिंह के पक्ष में सुखबीर सिंह बादल ने आज (रविवार) चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कई जगह पर जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से अकाली दल के पक्ष में वोट की अपील की। [caption id="attachment_349299" align="aligncenter" width="700"]<a href=Sukhbir Singh Badal" width="700" height="400" /> सुखबीर बादल बोले- हरियाणा में भाजपा की कोई हवा नहीं, बीजेपी गलतफहमी में[/caption] गांव-गांव वोटों की अपील कर रहे सुखबीर सिंह बादल ने गांव भिरड़ाना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी को यह गलतफहमी है कि वह सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में भाजपा की कोई हवा नहीं है। जो लोग सरकार बनाने का दावा हरियाणा में कर रहे हैं वे सभी चुनाव के बाद विपक्ष में बैठे मिलेंगे। [caption id="attachment_349300" align="aligncenter" width="700"]Sukhbir Singh Badal सुखबीर बादल बोले- हरियाणा में भाजपा की कोई हवा नहीं, बीजेपी गलतफहमी में[/caption] सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मैं दावा करता हूं कि फतेहाबाद जिले की एक भी सीट भाजपा नहीं जीतेगी और सिरसा इलाके से भी भाजपा का कोई उम्मीदवार नहीं जीत रहा। रोहतक क्षेत्र में भी भाजपा का सफाया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इनेलो और अकाली दल के जैसे कार्यकर्ताओं की चुनाव लड़ने की हिम्मत किसी पार्टी के वर्कर में नहीं है। इसलिए 10 दिन के दौरान हरियाणा में गठबंधन के वर्कर जनता के बीच जाकर जनता को मजबूती से साथ लाने का काम करेंगे, यह मुझे पूरा विश्वास है। यह भी पढ़ेंभाजपा की नीतियों के चलते कर्ज में डूबा किसान, बर्बादी के कगार पर पहुंचा: हुड्डा ---PTC NEWS--
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK