एल्यूमीनियम फैक्ट्री में 400 किलो के गैस सिलेंडर में लगी आग, 12 झुलसे
Arvind Kumar
September 16th 2019 03:14 PM --
Updated:
September 16th 2019 03:19 PM
यमुनानगर। (तिलक भारद्वाज) यमुनानगर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक एल्यूमीनियम फैक्ट्री में 400 किलो के गैस सिलेंडर में आग लगने से एक दर्जन के करीब लोग आग की लपटों में झुलस गए। आनन-फानन में इन लोगों को निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया, यहां से आठ लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में फैक्ट्री के मालिक का बेटा भी बुरी तरह से झुलस गया।