शिमला के कोटखाई में खाई में जा गिरी बस, 15 लोग हुए घायल

By  Vinod Kumar July 28th 2022 01:02 PM

शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह एक एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। ये हादसा शिमला के कोटखाई में हुआ। जरई से ठियोग जा रही हिमाचल परिवहन की बस कोटखाई के देवगढ़ में खाई में जा गिरी।

हादसा सुबह क़रीब 8 बजे के आस-पेश आया है। इस हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार ये हादसा सड़क के धंसने के कारण हुआ है। हादसे में किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

वहीं, सिरमौर के रोनाहट में नेशनल हाईवे 707 पर शिलाई से रोनहाट जा रही एक निजी बस धारवा के पास हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गई। अचानक ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए काफी प्रयास के बाद बस को पहाड़ी टकरा दिया। इस हादसे में सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।

Related Post