india covid update: आज फिर 18 हजार से अधिक नए केस हुए दर्ज, 42 लोगों की मौत

By  Vinod Kumar July 10th 2022 11:56 AM

भारत में लंबे समय से कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिनों से भारत में रोजाना 18 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के नए केस दर्ज कि जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 18,257 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,36,22,651 हो गई है। इस समय देश में 1,28,690 एक्टिव मरीज हैं। 24 घंटों में 42 मरीजों की मौत हुई है। भारत में इस समय डेथ रेट 1.20 प्रतिशत है।

भारत में कुल 5,25,428 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या में एक दिन में 3,662 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। एक्टिव मरीज कुल मरीजों का 0.30 प्रतिशत हैं।

देश में इस समय रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है। शनिवार को 14,553 कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.22 प्रतिशत है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.08 प्रतिशत है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,68,533 हो गई है।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.76 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के 3.74 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पहली डोज और 2.51 करोड़ से अधिक दूसरी डोज दी गई है।

वहीं, 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों को 6.06 करोड़ से ज्यादा डोज और 4.95 करोड़ से अधिक दूसरी डोज मिल चुकी है। दूसरी तरफ अब तक 60 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मी को 4.27 करोड़ से ज्यादा बूस्टर डोज दिए गए हैं।

Related Post