तेज रफ्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत 17 घायल

By  Arvind Kumar November 13th 2019 01:51 PM

सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर एक पर बिस्वामिल चौक के पास एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस जो कि अमृतसर से दिल्ली जा रही थी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 महिला सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 से 16 सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं।

accident 1 तेज रफ्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत 17 घायल

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सोनीपत के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। जहां से गम्भीर रूप से घायलों को रोहतक व खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया।

accident 2 तेज रफ्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत 17 घायल

इस हादसे के सोनीपत सामान्य अस्पताल पहुंचे घायलों ने बताया कि हम अमृतसर से दिल्ली जा रहे थे। तभी रास्ते में बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंपलवल में हथीन में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 6 लोग घायल

—PTC News—

Related Post