हरियाणा से पंजाब में 32 हजार नशे की टेबलेट सप्लाई करने जा रहे 2 युवक गिरफ्तार
Arvind Kumar
June 25th 2020 01:42 PM
फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद पुलिस ने पंजाब में नशे की सप्लाई करने जा रहे हैं गाड़ी में सवार दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 32 हजार नशे की गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। इसके बाद पकड़े गए दोनों आरोपी कुलविंदर सिंह और जगजीत सिंह के खिलाफ पुलिस न एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पकड़े गए दोनों आरोपी कुलविंदर और जगजीत पलवल के रहने वाले हैं। दोनों पंजाब में नशे की सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों से डिमांड दौरान मुख्य तस्कर के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।