20 साल की हरियाणा की गायिका हर्षिता को गोलियों से भूना, मौत

By  CHOHAN October 18th 2017 08:19 AM

हरियाणा की फोक सिंगर और डांसर हर्षिता दाहिया जिसने डेढ साल में ही अच्छा खासा नाम बना लिया था... की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आपको बता दें कि हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले ही अपनी फेसबुक पर धमकी मिलने की बात बताई थी। हालांकि धमकियां कौन दे रहा था यां क्यों दे रहा था...इसके बारें में अभी कोई जानकारी नहीं है।

मंगलवार शाम करीब चार बजे हर्षिता चमराड़ा गांव से एक प्रोग्राम करके लौट रहीं थीं। उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। उनके साथ उसकी एक महिला साथी और 2 पुरूष साथी थे।  सोनीपत के रास्ते में काकौदा की तरफ जाते हुए एक काले रंग की कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और फिर हर्षिता की गाड़ी को रोक लिया। इसमें से दो लोग बाहर आए। हर्षिता के साथियों को भाग जाने को कहा। इसके बाद हर्षिता की कानपटी पर पिस्तौल रख कर चार गोलियां मारीं।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी क्राइम देशराज और एफएसल की टीम मौके पर पहुंची।

 

आपको बता दें कि हर्षिता दहिया सोनीपत के मोहम्मदपुर गांव रहने वाली थीं। फिलहाल, अपनी मौसी के साथ दिल्ली के नरेला में रह रहीं थीं। हर्षिता के माता-पिता का निधन हो चुका है। हर्षिता की दो बहनें और हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।  हर्षिता पिछले डेढ़ साल में डांस और सिंगिंग से मशहूर हो गईं थीं। फेसबुक पेज पर वो अपने वीडियो भी अपलोड करती रहतीं थीं।

 

Related Post