नोएडा में गिरी 100 मीटर लंबी दीवार, मलबे में दबने से 4 मजदूरों की मौत...कई घायल

By  Vinod Kumar September 20th 2022 12:38 PM -- Updated: September 20th 2022 03:07 PM

गौतमबुद्धनगर/ज्ञानेंद्र शुक्ला: नोएडा के सेक्टर 21 में जलवायु विहार के अंदर एक अपार्टमेंट की 100 मीटर लंबी दीवार गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए। लोगों को मलबे से निकालनने के लिए NDRF और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

बताया जा रहा है कि करीब 10 बजे कुछ मजदूर नाली साफ करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ही अचानक दीवार मजदूरों के ऊपर आ गिरी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि ये दीवार काफी पुरानी थी।

buidling3

प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने जल वायु विहार के पास जल निकासी की मरम्मत का ठेका दिया था। नाली की सफाई करते समय जब मजदूर ईंटें निकाल रहे थे, दीवार गिर गई। मामले की जांच कराई जाएगी। जिला अस्पताल और कैलाश अस्पताल में दो-दो मजदूरों की मौत की जानकारी मिली है। मृतकों के परिवारों के लिए नोएडा प्राधिकरण ने मुआवजे का इंतजाम किया है।



सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के के निर्देश दिए हैं। 

Related Post