48 साल के आदमी ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में डाल दिया लकड़ी का डंडा

By  CHOHAN January 15th 2018 12:24 PM

हरियाणा में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं।  पिछले एक सप्ताह के दौरान कम से कम तीन मामले ऐसे सामने आए हैं जिन्होंने दरिंदगी की हर सीमा लांघ दी है।  ताज़ा तरीन मामला राजधानी चंडीगढ़ से कुछ किलोमीटर दूर पिंजौर में सामने आया है।

पिंजौर ब्लॉक के गांव रामपुर सेउड़ी में 10 साल की बच्ची के साथ न केवल दुष्कर्म किया गया बल्कि उस के गुप्तांग में लकड़ी डाल उसे गंभीर रूप से घायल भी कर दिया।  बच्ची की माँ द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 10 बजे के आस पास उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी।  तभी उसने उसकी चीख सुनी।  जब वह बाहर उसे देखने आई तो सारा दृश्य देख कर उसके पैरों के नीचे से ज़मीन नकल गई।  उस की बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई थी।  उसकी बेटी ने उसे बताया कि पड़ोस में रहने वाले दुकी राम ने उसके गुप्तांग में लकड़ी डाल दी है।  दुकी राम इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

पीड़ित बच्ची को पहले कालका के सरकारी हॉस्पिटल में ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पंचकूला के जनरल हॉस्पिटल में रैफेर कर दिया गया।  पिंजौर पुलिस ने दुकी राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करने में भी पुलिस कामयाब हो गयी है।

Related Post