7 सितम्बर को कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव

By  Arvind Kumar August 31st 2019 05:45 PM -- Updated: August 31st 2019 05:48 PM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 7 सितम्बर को कुरुक्षेत्र में श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम गैर राजनैतिक होगा और इसमें सभी धर्मों के लोग व संत समाज व धार्मिक संगठनों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। यह जानकारी शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा ने दी।

Sharanjeet Singh Sotha, 7 सितम्बर को कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव

सोथा ने पाकिस्तान में सिख युवती के जबरन धर्म परिवर्तन पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को खरी खरी सुनाई और युवती को सकुशल उसके माता-पिता को सौंपने व आरोपियों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ेंVIDEO : तुगलकाबाद में फिर से संत रविदास मंदिर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तंवर

आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अकाली दल के राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ भी मौजूद रहे।

---PTC NEWS---

Related Post