Advertisment

काशी विश्वनाथ धाम में एक साल में चढ़ा 100 करोड़ का चढ़ावा, 60 किलो सोने के साथ 10 किलो चांदी भी शामिल

author-image
Vinod Kumar
New Update
काशी विश्वनाथ धाम में एक साल में चढ़ा 100 करोड़ का चढ़ावा, 60 किलो सोने के साथ 10 किलो चांदी भी शामिल
Advertisment

वाराणसी/ज्ञानेंद्र शुक्ला: आज श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की आज पहली वर्षगांठ है। मंदिर प्रशासन की ओर से इस दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बीते एक साल में देश-दुनिया से कई श्रद्धालु श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे शिवभक्तों ने दिल खोलकर बाबा के दरबार में नकदी, सोना, चांदी और अन्य धातुओं का चढ़ावा चढ़ाया है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ने अपने पहले ही साल में चढ़ावे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंदिर प्रशासन के आंकलन के अनुसार चढ़ावे का कुल मूल्य 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है।

Advertisment

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से अब तक श्रद्धालुओं ने लगभग 50 करोड़ से अधिक की नकदी चढ़ाई है। इसमें से 40 प्रतिशत धनराशि आनलाइन सुविधाओं के उपयोग से प्राप्त हुई है। 

वहीं श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 50 करोड़ से अधिक की बहुमूल्य धातु (60 किलो सोना, 10 किलो चांदी और 1500 किलो तांबा) भी है। श्रद्धालुओं द्वारा दिए सोने और तांबे का प्रयोग करके गर्भगृह की बाहरी एवं आंतरिक दीवारों को सोने से मंडित किया गया है। अधिकारी के अनुसार 13 दिसम्बर, 2021 से लेकर अबतक श्रद्धालुओं ने 100 करोड़ रुपए से अधिक का अर्पण किया गया है, जो मंदिर के इतिहास में सर्वाधिक है। साथ ही गत वर्ष की तुलना में ये राशि लगभग 500 प्रतिशत से अधिक है। 

सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि लोकार्पण के बाद से लेकर अबतक मंदिर में 7.35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। बता दें कि धाम परिसर के चारों द्वार पर लगे हेड स्कैनिंग मशीन के जरिए नियमित अंतराल पर श्रद्धालुओं की गिनती की जाती है। 

Advertisment

 लोकार्पण के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने श्रद्धालुओं की संख्या



महीना                    श्रद्धालुओं की संख्या

Advertisment

दिसंबर - 2021       4842716

जनवरी -2022           7459471

फरवरी - 2022         6856142

Advertisment

मार्च – 2022       7171163

अप्रैल – 2022       6587264

मई – 2022       6290511

Advertisment

जून – 2022       6916981

जुलाई – 2022         7681561

अगस्त – 2022         6711499

Advertisment

सितंबर – 2022        4013688

अक्टूबर – 2022        3830643

नवंबर – 2022       3870403

Advertisment

दिसंबर ( 12-12-2022 तक ) 1350000

कुल     73582042



मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण और मुआवजा में तकरीबन 900 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। आने वाले समय में धाम में सुविधाओं के विस्तार से भक्तों की संख्या बढ़ना निश्चित है, जिससे शिवभक्तों की ओर से चढ़वा भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि चढ़ावे के अलावा कॉरिडोर में बने भवनों से भी अतिरिक्त आय होगी। माना जा रहा है कि कॉरिडोर की लगात अगले 4 से 5 साल में भक्तों के चढ़ावे और परिसर में नवनिर्मित भवनों से होने वाली आय से पूरी कर ली जाएगी। 

लोकार्पण के बाद बढ़ी हैं श्रद्धालुओं की सुविधा

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि लोकार्पण के बाद मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं में लगातार बेहतरी का प्रयास किया गया है। पेयजल व्यवस्था, छाया की व्यवस्था, मैट व अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुगम दर्शन व्यवस्था में 50 कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि साफ सफाई व्यवस्था में 200 कर्मियों एवं दर्शनार्थियों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधा देने के लिए 100 कर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा लॉकर, हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं। मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले वृद्ध व दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी है। 

धाम के कारण वाराणसी में बढ़े हैं पर्यटक

उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का नव्य भव्य स्वरूप होने के कारण वाराणसी में पर्यटकों व दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी है। इसकी वजह से परिवहन, होटल, गेस्टहाउस, नाविकों, श्रमिकों, वस्त्र उद्योग, हेंडीक्राफ्ट व अन्य व्यवसाय से अर्थव्यवस्था भी रफ़्तार पकड़ रही है। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि पहले एक साल में काशी में 1 करोड़ पर्यटक आते थे, अब एक महीने में ही इतने पर्यटक बनारस आ रहे हैं।

- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment