सोनीपत जिले में पिछले 24 घंटे में हत्या की 5वीं वारदात

By  Arvind Kumar March 11th 2019 11:42 AM -- Updated: March 11th 2019 11:45 AM

सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत में महज 24 घंटे में ही हत्या की 5 वारदातें सामने आई है। ताजा मामला गांव नाहरा से सामने आया है। जहां पर करतार सिंह के घर देर रात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए लोगों को दिल्ली के अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर करतार सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

Sonipat Murder News घटनास्थल पर खून के निशान

वहीं उनकी पत्नी को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Sonipat Murder News पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इन घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं कि एक के बाद एक इतनी घटनाएं सामने आने के बाद आखिर क्यों पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ेंडबल मर्डर से दहला सोनीपत, चाकुओं से गोदकर दो साथियों की निर्मम हत्या

Related Post